hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जब गांव के ऋषिकेश ने 12 का पहाड़ा सुनाया तो प्रभावित होकर कलेक्टर ने उपहार में दिया उसे अपना पेन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जब गांव के ऋषिकेश ने 12 का पहाड़ा सुनाया तो प्रभावित होकर कलेक्टर ने उपहार में दिया उसे अपना पेन

कलेक्टर ने बच्चों की हौसला अफजाई की

ग्राम ओटेबांधा के मोहल्ला क्लास में कलेक्टर ने बच्चों के शैक्षणिक ज्ञान को परखा

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा विकासखंड अम्म्बागढ़ चौकी के निरीक्षण के दौरान ग्राम ओटेबांधा में बच्चों के मोहल्ला क्लास को देखकर अचानक रूके और बच्चों से मिलने क्लास पहुंचे। क्लास में जब गांव के ऋषिकेश ने 12 का पहाड़ा सुनाया तो उन्होंने प्रभावित होकर उसे अपना पेन दे दिया। गणेश्वरी ने एबीसीडी सुनाया। इसी तरह अन्य बच्चों ने भी प्रश्रों के जवाब दिए। कलेक्टर ने उत्तर सुनकर प्रसंन्नता जाहिर की और बच्चों को पुरस्कार देकर सराहना की। उन्होंने बच्चों से आगे इसी तरह मन लगाकर पढऩे के लिए कहा। इसके साथ ही कक्षा में बच्चों से पुस्तक मिलने की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि पुस्तक मिल गई है। मोहल्ला क्लास के शिक्षक श्री श्यामलाल ओड़मरिया ने बताया कि कोविड-19 में स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को लगातार शिक्षा प्रदान करने के लिए मोहल्ला क्लास में पढ़ा रहे है। इस क्लास में कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं के बच्चे पढऩे आते है। कुल 45 बच्चे मोहल्ला क्लास में पढ़ते है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मोहला श्री ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ श्री भानूप्रताप चुरेन्द्र, नायब तहसीलदार श्री एचएन खुटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

*अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों हेतु ऑनलाइन आवेदन 7 मई से प्रारंभ* *ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए 15 मई से भरे जा सकेंगे आवेदन* *चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से किसान कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण*

Chunesh Sahu

भाजपा का 46वे स्थापना दिवस मनाया गया, गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम हल्दी में,,

Chunesh Sahu

गुड़ उद्योग के संचालन के लिए आवश्यक निर्देश सह जानकारी प्रेसित

hindmedianews

पंडरिया पुलिस का अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

hindmedianews

मनखे मनखे एक समान का नारा बाबा गुरु घासीदास ने दिया -कविता योगेश बाबर कविता बाबर व आनंद पवार करेठा में बाबा घासीदास जी की 266 वी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

Chunesh Sahu

*वेतन विसंगति के खिलाफ सहायक शिक्षक हो रहे लामबंद*

Chunesh Sahu