hindmedianews
Breaking News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों , सट्टा व जुआ के विरुद्ध पंडरिया पुलिस के द्वारा लगातार चलाया जा रहा अभियान। महज 18 दिन पूर्व गांजा के प्रकरण में जेल से छुटा आरोपी अवैध शराब बिक्री करते पंडरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता~ अजय जांगड़े

कबीरधाम/पंडरिया :  जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एन. के.बेंताल के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस के क्षेत्र में चल रहे जुआ, सट्टा, तथा अवैध शराब पर लगाम लगाने हेतु।  पंडरिया थाना प्रभारी  मुकेश यादव के नेतृत्व में दो टीम बना कर थाना पंडरिया क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब बेचने वाले अपराधिक तत्वों के विरूद्ध, कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया था। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा 01. राहुलदास स्वीपर पिता हरिहर दास स्वीपर उम्र 30 वर्ष, निवासी नया बस स्टैंड पंडरिया का है जो कि, अवैध और अत्यधिक धन  कमाने के उद्देश्य से लोगों को कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 222/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/-रूपये को गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया , विदित हो कि उक्त आरोपी कुछ दिन पहले पंडरिया पुलिस द्वारा गांजा के प्रकरण में जेल जा चुका है, इसी क्रम में एक अन्य आरोपी रोहित निषाद पिता रामजी निषाद उम्र 40 साल साकिन सावंतपुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के विरूद्ध अप. क्र. 223/2021 धारा 36(च)1 आब0एक्ट व धारा 151 जाफौ. के तहत कार्यवाही की गई ।

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई आर्टिका कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में किसान निभाएंगे बड़ी भूमिका – नीलकंठ चंद्रवंशी

hindmedianews

दिल्ली में होगा शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का 22वां चातुर्मास

hindmedianews

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

hindmedianews

कबीरधाम में राशन पर डाका खाद्य विभाग मौन: चौरा (भोरमदेव) की उचित मूल्य दुकान में 500 ग्राम की कटौती, बोरे सहित तौलकर गरीबों के हक पर खुली लूट

Sakshi Bansod

अब मिनटों में ही पहुंच जाएंगे रायपुर से दुर्ग, तैयार हो रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

Sakshi Bansod