
गोधन न्याय योजना से ग्रामीण क्षेत्र के महिला समूहों को हुआ लाखो रुपए का फायदा।
संवाददाता/अजय जांगड़े

कवर्धा, 07 जुलाई 2021। जिले में गोधन न्याय योजना अंतर्गत महिला स्व. सहायता समूह द्वारा गौठानो में उत्पादित खाद के विक्रय कि राशि समहू को प्राप्त हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडरिया एवं नगर पंचायत क्षेत्र पिपरिया, बोड़ला, स.लोहारा, पांडातराई व पंडरिया के लिए समूह को कुल 18 लाख 29 हजार रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत शासन द्वारा गौपालकों से गोबर क्रय किया जा रहा है, जिससे समहू के द्वारा जैविक खाद तैयार कर सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए गौठानो में गोबर खरीदी का कार्य चल रहा है तथा वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के 283 गौठानो के माध्यम से गोबर खरीदी संचालित है। इस कार्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिला स्व. सहायता समूह निरंतर जुड़ी हुई है तथा उनके द्वारा गोबर से जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है। उत्पादित जैविक खाद को महिला समूह द्वारा निर्धारित सोसायटी के माध्यम से आमजनों को उनकी मांग अनुसार विक्रय किया जा रहा है।
कोरोना काल मे गोधन न्याय योजना बना महिलाओं का सहारा ।

283 गौठानो से निर्मित जैविक खाद महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के महिलाओ को राशि जारी होने से बहुत फायदा होगा, क्योंकि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से आर्थिक परेसानी हुई है। ऐसे समय में भी गांव मे जैविक खाद बनाने के रूप में मिला रोजगार बहुत फायदेमंद हुआ है। विक्रय हुए खाद की राशि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलना उनके श्रम का प्रतिफल है, जो उन्हें आर्थिक लाभ देगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बनाये रखने में मददगार सिद्ध होगा।
गोधन न्याय योजना से कई वर्गो को हो रहा है फायदा : सीईओ श्री विजय दयाराम के.।






