hindmedianews
Breaking News
अन्य

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों… गीत गाते जेल गए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी , 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों… गीत गाते जेल गए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी , 

 

बालोद SDM कोर्ट में 2 किसानों ने कराई जमानत, 8 सेनानियों ने बेल लेने से किया इंकार

बालोद शहर में चल रहे सदर रोड अतिक्रमण विवाद ने अब राजनीतिक और सामाजिक रंग ले लिया है। बालोद-दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे और बालोद-राजनांदगांव मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद शहरवासियों ने सदर रोड से भी कब्जा हटाने की मांग उठाई थी। आरोप है कि प्रशासन इस मामले में लगातार ढील बरत रहा था, जबकि अन्य स्थानों पर बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही।

 

इसी बीच रविवार को प्रशासनिक अमला तांदुला जलाशय किनारे रामघाट के पास वर्षों से खेती कर रहे किसानों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचा। कार्रवाई का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी किसानों के समर्थन में सामने आ गए। सदर रोड से पहले अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मौके पर जमकर गहमागहमी हुई।

 

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 8 पदाधिकारियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाद में सभी को SDM कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान दो किसानों ने जमानत ले ली, जबकि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष खोमन साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष दानी साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा निषाद, खंड संयोजक केदार साहू, युवा खंड अध्यक्ष हरिशंकर साहू, लोचन साहू और सेनानी रवि कुमार ने अपने वकील के माध्यम से बेल लेने से इंकार कर दिया।

 

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद सभी सेनानी गीत गाते हुए जेल रवाना हुए। आंदोलनकारियों ने गीतों के माध्यम से प्रशासन को संदेश दिया कि जेल जाने से उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उनका कहना है कि गरीब और बेबस जनता की आवाज उठाने के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

 

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को भी सरकार ने झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा है, लेकिन इसके बावजूद संगठन और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा। उनका दावा है कि जब-जब संगठन के नेता जेल गए, तब-तब आंदोलन और मजबूत हुआ।

 

बालोद में चल रहा यह विवाद अब केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्रवाई और जनआंदोलन के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आम जनता के हित में फैसला नहीं होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

*अरौद (ली) में सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ संपन्न*

Chunesh Sahu

BJP के प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष सुशासन तिहार में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं

Chunesh Sahu

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

**धरती आबा जनभागीदारी अभियान: ग्राम खड़मा और रतावा में शिविरों का सफल आयोजन, ग्रामीणों को मिला बहुआयामी लाभ**

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 64 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

hindmedianews

पांच खाद्य निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी l

Chunesh Sahu