hindmedianews
Breaking News
अन्य

आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राहुद (सकरौद) में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया   

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राहुद (सकरौद) में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया   

 हिन्द मिडिया,  से याद राम साहू का रिपोर्ट

मो,, 9009338660

जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़कों और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया। विधायक श्री निषाद जी ने प्रशासन को क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, सट्टा और जुआ गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया तथा इन पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई।किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आगामी फसल सीजन के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में चल रहे खाद वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने बजट में शामिल कोसा से सिर्री मार्ग के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की बात भी कही।*

शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, पूर्व विधायक गुंण्डरदेही वीरेंद्र साहू जी ,अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंण्डरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर जी, उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

संबंधित पोस्ट

वन में लगी आग को बुझाने में तत्परता दिखा रही विभाग, अन्य योजनाओं में गोल गोल

hindmedianews

*ग्राम भोथीपार में हुआ परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन*

Chunesh Sahu

DMT BREAKING..*रेत खदानों में किस्मत आजमाने खनिज विभाग में लगी ठेकेदारों का मेला….* . *टेंडर की अंतिम तिथि आज… लॉटरी सिस्टम से होगा आबंटन..*

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद*  *51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी*

Chunesh Sahu

*भाजपा मंडल गुण्डरदेही की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा*

Chunesh Sahu

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन*

Chunesh Sahu