hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मौत के साए में काम! मुंगेली के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा खतरनाक कार्य लापरवाह अधिकारी लापरवाह ठेकेदार। शक्तिमान भरोसे विद्युत कर्मचारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुंगेली जिले के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही खुलकर सामने आई है, जहां कर्मचारियों से बिना किसी सुरक्षा सामग्री के हाई वोल्टेज लाइन पर असुलेटर काटने का जोखिम भरा कार्य कराया जा रहा है करोड़ों के विद्युत कार्यों के बीच मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है मौके पर न हेलमेट, न सेफ्टी बेल्ट, न इंसुलेटेड ग्लव्स और न ही सुरक्षा जूते दिखाई दिए इसके बावजूद कर्मचारियों को सीधे हाई वोल्टेज उपकरणों के बीच काम में लगाया गया सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग और ठेकेदार की नींद खुलेगी क्या जानकारों का कहना है कि 33/11 केवी विद्युत लाइन पर कार्य करना बेहद संवेदनशील और जानलेवा माना जाता है ऐसे कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है, लेकिन मुंगेली जिले में नियमों को खुलेआम ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है इससे साफ दिखाई दे रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी केवल कागजों तक सीमित है वही यहां काम करने वाले कर्मचारी अपने इस तरह के रोजमर्रा से परेशान होकर बताते है कि ठेकेदार द्वारा लागत बचाने के लिए सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जबकि विभाग के अधिकारी सब कुछ देखकर भी मौन बने हुए हैं यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित ठेकेदार की होगी अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई करते हैं या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा

संबंधित पोस्ट

नक्सल प्रभावित गांव में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 

hindmedianews

*हाथियों का आतंक* *महुआ बीनने गई नाबालिग समेत महिला की मौत….* *तीन दिन के भीतर पांच मौतों से सहमा जिला….*

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत मनोहरपुर में रजत जयंती महोत्सव की धूम

rakeshbhaskar

पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र गुजरे 19 वर्षों से लाख गुना अच्छी, सेवा में कभी नहीं होती कमी काया कल्प सम्मान से नवाजा गया

hindmedianews

कबीरधाम: जिले के शासकीय राशन दुकानदार प्रशासनिक दबाव के कारण सामूहिक इस्तीफा देने मजबूर

hindmedianews

मोटर वाहन एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…कुल 21 प्रकरण में समन शुल्क 7,100 /- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही.

Chunesh Sahu