hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीबालोद

*कलंगपुर स्कूल की बेटी पायल साहू ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*कलंगपुर स्कूल की बेटी पायल साहू ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित*

       *बालोद :-* जिले के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवा रही हैं। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलंगपुर की मेधावी छात्रा पायल साहू पिता काशीनाथ साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पायल की इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने उनके निवास पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। पायल साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में 92.80% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता की गूंज पूरे क्षेत्र में है उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलंगपुर में प्रथम स्थान और बालोद जिले की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने पायल को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि पायल जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए जिले की मेरिट लिस्ट में जगह बनाना यह दर्शाता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।कलंगपुर जैसे छोटे गांव से निकलकर जिले के टॉपर्स में शुमार होना पायल के लिए आसान नहीं था। पायल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पायल शुरू से ही अनुशासित और पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं।

पायल की इस उपलब्धि पर कलंगपुर सहित आसपास के गांवों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पायल ने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी ऊंचे मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, लेखराम साहू सरपंच संघ अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ और परिजन उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

वन विकास निगम बना माफिया का सरदार,पंडरिया वन निगम रेंज में सागौन सहित अन्य की तस्करी जोरों पर

hindmedianews

महतारी वंदन योजना के लिए 5 फरवरी से ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का का होगा पंजीयन प्रारंभ

hindmedianews

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न*

Sakshi Bansod

गीता गीता ग्रंथ पूजन वार्षिक सम्मेलन कोसरिया यादव समाज  सर्किल मोहदीपाठ जिला =बालोद छत्तीसगढ़ 

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

बलौदा बाजार के सर्रा ग्राम में होगी सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा व ज्योति कलश स्थापना 

hindmedianews