hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

पंडरिया__ नगर पालिका पंडरिया क्षेत्र में जीव-सेवा,जन-सेवा में समर्पित संस्था बेज़ुबाँ सेवा समिति जो पिछले 8 वर्षों से सेवा कार्य के लिए तत्पर है,इनके द्वारा पुनः इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पशुओं के लिए जल-पात्र (कोटना) रखने का व्यवस्था किया गया,नगर के विभिन्न स्थान में जहां मूक पशुओं का ज्यादा संख्या में आवागमन होता है,वहां इस कोटना को रखा जाएगा, इस संस्था के द्वारा जीव सेवा का कार्य जिसमें घायल पशुओं का उपचार सहित विभिन्न कार्य किए जाते है,नगर पालिका के युवा उपाध्यक्ष व बेज़ुबाँ सेवा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था लंबे समय से नगरवासी व क्षेत्रवासियों के साथ सहयोग से इस संस्था को वर्षों से सुचारू रूप से संचालित कर पा रहे है,आज नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी जो 45 डिग्री के पार जाते दिख रहा इसमें आम जन मानस तो परेशान है ही मूक जीव का भी हाल बेहाल दिखाई दे रहा है,हमने जो पूर्व में जलपात्र की व्यवस्था किया गया था पर समय के साथ टूट फूट हो जाता है तो उक्त स्थानों पर पूर्ति हेतु पुनः कोटना मंगाया गया है जिसे निश्चित स्थान पर रखा जाएगा,वही सभी नगर के सहयोगीजनों की उपस्थिति में यह कोटना वितरण कार्यक्रम रखा गया,जिसमें नगर के सभी समाज के समाज प्रमुखों की गरिमाई उपस्थिति में कोटना वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष  मंजुला देवी कुर्रे उपस्थित रही वार्ड क्रमांक 18 के भाडी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सेवा स्थल जो घायल पशुओं के लिए निर्माण किया जा रहा है उस भवन में अध्यक्ष  के द्वारा 7 लाख रुपए की राशि अध्यक्ष निधि से प्रदान किया गया,जैन समाज से जीव दया पर निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष  संतोष जैन  ने सराहना करते हुए 90 हजार रुपए की बड़ी राशि संस्था को देने का घोषणा किया इनके द्वारा समय समय पर सहयोग प्राप्त होता रहा है,वही शिवनंदन गुप्ता इनके द्वारा समय समय पर घायल पशुओं के लिए दवा प्रदान किया जाता है ,इस मौके पर सभी सहयोगी जिन्होंने समय समय पर दवा,चारा जैसे अन्य अन्य प्रकार का सहयोग किया है उनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

          इस मौके पर समिति के सक्रिय सदस्य  सभी उपस्थित रहे

संबंधित पोस्ट

*एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाता है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *पिनकापार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन*

Chunesh Sahu

जिला स्तरीय एवं मतदान केंद्र स्तर पर 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ ऑनलाईन आयोजन  

hindmedianews

कबीरधाम कलेक्टर के निर्देश को दिखाया ठेंगा:24 लाख से अधिक की लागत से बन रहा महतारी सदन, भ्रष्टाचार की चादर में लिपटा निर्माण कार्य

hindmedianews

छ:ग: की संस्कृति,पंरम्परा की अनुपम छटा बिखेर, रासेयो शिविर का दर्री में हुआ समापन

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 77 बुजुर्ग माताओं को स्वेच्छा अनुदान से बांटे 3 लाख 85 हजार रूपए

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने दिए जनपद पंचायत पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई अधिकारियों को निर्देश,विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर करें पूर्ण 

hindmedianews