hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रोजगार मेला का आयोजन 28 अप्रैल को

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रोजगार मेला का आयोजन 28 अप्रैल को आयोजन

कवर्धा, 24 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम में 28 अप्रैल मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लिमि., कुशालपुर चैक, रिंगरोड नं. 1, रायपुर द्वारा फिल्ड आफिसर के 30 पद एवं कलेक्शन आफिसर के 10 पद, श्रमिन टैलेन्ट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के 100 पद एवं श्रीराम लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ब्रांच कवर्धा द्वारा सेल्स मैनेजर के 10 पद पर भर्ती किया जाना है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, काली मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

संबंधित पोस्ट

Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, ‘मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं वो डिप्रेशन में नहीं था’, पढ़ें पूरा बयान

Admin

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना देने ग्राम सेमरहा पहुंची संस्कृति ग्रुप की महिलाएं

hindmedianews

जिला पुलिस बल के प्रतिक्षा सूची में रोके गये अभ्यर्थियों की जल्द हो भर्ती – सुमीत तिवारी

hindmedianews

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत

aakashbanjare

Sakshi Bansod

एंटी-चाइना सेंटीमेंट्स की 6 वजहें:जासूसी की वजह से अमेरिका ने चीन का कॉन्सुलेट बंद किया, ब्रिटेन ने 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी ही हटा दी, भारत ने 106 ऐप्स बैन कीं

Admin