hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पुराना नोट–सिक्का के नाम पर 11.70 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

खैरागढ़ । छुईखदान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को हरियाणा के नूंह (मेवात) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों को पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद जाहिर 19 वर्ष निवासी ग्राम डूंगेजा, थाना पिंगवा, जिला नूंह हरियाणा ने पद्मावतीपुर निवासी नेताराम देवांगन 39 वर्षको व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से फंसाया। आरोपी ने ₹5 के पुराने नोट के बदले करीब ₹37.94 लाख दिलाने का लालच दिया और फिर प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज व अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा। इस तरह पीड़ित से कुल ₹11,70,000 की ठगी कर ली गई। मामले की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण में करीब 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम कार्ड के उपयोग का खुलासा हुआ। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर 17 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को पुराने नोट-सिक्के के बदले बड़ी रकम दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूलता और नकली वीडियो दिखाकर भरोसा दिलाता था। साथ ही पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर और रकम ऐंठता था। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल खैरागढ़ और थाना छुईखदान पुलिस की अहम भूमिका रही।

संबंधित पोस्ट

मानवता दिवस पर मानसिक रोगी की सहायता कर की गई मिशाल पेश ।

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर वितरण 

hindmedianews

थाना पंडरिया पुलिस की सक्रियता से 3000 रूपये नगद, 52 परी के साथ पांच जुआड़ी गिरफ्तार , खेलने व खेलाने वालों में हड़कंप

hindmedianews

*जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ बाल दिवस कार्यक्रम,बच्चों को मिला मार्गदर्शन*

Chunesh Sahu

राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को लेकर आज से फिर शुरू हुआ मुंगेली कांग्रेस का पद यात्रा

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

Sakshi Bansod