hindmedianews
Breaking News
अन्य

धमतरी विधायक ओंकार साहू अंगार मोती मंदिर परिसर में आयोजित 63 जोड़ी आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी विधायक ओंकार साहू अंगार मोती मंदिर परिसर में आयोजित 63 जोड़ी आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

 


धमतरी। ओंकार साहू आदिवासी ध्रुव गौड़ समाज द्वारा अंगार मोती मंदिर परिसर में आयोजित 63 जोड़ी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने सभी वर-वधुओं को सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, एकता एवं पारंपरिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं, जिससे अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
विधायक श्री साहू ने आयोजनकर्ता आदिवासी ध्रुव गौड़ समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़े साड़ी वितरण में पूर्व में सामने आई अनियमितताओं जैसी स्थिति इस आदर्श विवाह समारोह में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता, गुणवत्ता और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम , सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जीवराखन मरई अध्यक्ष अंगार मोती मंदिर ट्रस्ट , माधव सिंह ठाकुर अध्यक्ष तहसील , जयपाल ध्रुव , खिलेंद्र ध्रुव अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत , मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सदस्य , केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष , ईश्वरी नेताम , राजेंद्र ध्रुव, शुभम साहू , धर्मेंद्र पटेल , हिना ध्रुव , ललित ठाकुर , नारायण ध्रुव , सुरेन्द्र ध्रुव , ठाकुर नेताम साथ में बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक  (IPS)

Sakshi Bansod

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधानसभा के ग्राम पाढ़ी में जनसेवक आनंद सिंह ने किया मेडिकल स्टोर का उद्घाटन ।

hindmedianews

*धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*  *ग्राम मटिया (ह) और रेंगाकठेरा के धार्मिक आयोजनों में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

छः गाय दो बछड़ों का कर रहे थे तश्करी, एक हुआ फरार तो चार आए गिरफ्त

hindmedianews

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 किसानों को राशि का होगा भुगतान

Chunesh Sahu