hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ग्राम पंचायत पथर्री में भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में सामाजिक समरसता का संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

लोरमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पथर्री में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नयन की
इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों ने भाग लेकर बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की जो दिशा दी है, वह आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर बंजारे, सरपंच रितु डहरिया, वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर, मनीता देवचरण भास्कर, प्रदीप गायकवाड, सरपंच प्रतिनिधि दारा डहरिया, उपसरपंच तुषार लहरें, पंच सुशील डहरिया, वास्कर बंजारे, पिंटू लहरे, मालिक बंजारा,भागवत सदाना, दीनदयाल यादव सहित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा लोरमी मंडल एवं नारी शक्ति मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके अलावा सतनामी समाज के पदाधिकारी, जनपद के जिला सदस्य, सरपंचगण एवं ग्रामवासी भी भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, एकता और सामाजिक भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में समानता व न्याय की स्थापना के संकल्प के साथ किया गया।

संबंधित पोस्ट

अवैध रेत खनन का कहर: अमेठी रेत खदान में माफियाओं के चाकू की नोक और नेताओं की चुप्पी से बर्बाद हो रही धरती और सड़कें

Chunesh Sahu

*सर्व यादव युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में नक्सलियों ने फेका पर्चा, लोगों में दहशत तो वही प्रशासन सक्रिय

hindmedianews

20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

aakashbanjare

पंजीयन व रकबा संशोधन अटका, टोकन कटने में रोड़ा, किसानों की बढ़ी परेशानी झलक रहा सरकार का मंसूबा 

Sakshi Bansod

*अमलीपारा घने जंगल में हुए महिला के अंधे कत्ल का केरेगांव पुलिस ने किया खुलासा*   *मृतक महिला के आरोपी पति टोमन लाल ने ही किया था पत्नी की हत्या* *आरोपी द्वारा मृतक महिला को जंगल में लेजाकर लाश छुपाने की किया था कोशिश*

Chunesh Sahu