hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धमतरी
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, खिलेन्द्र ध्रुव हुए शामिल*
धमतरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन धमतरी नगर में किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
शोभायात्रा में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री ध्रुव ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें शिक्षा, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि हम बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने हेतु कार्य करें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने एवं एक सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन*

Chunesh Sahu

RPF हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या सहकर्मी ने चलाई 4 राउंड गोलियां, चौकी में मचा हड़कंप

Sakshi Bansod

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दी बधाई

Sakshi Bansod

डालामौहा पंचायत भवन में गंदगी और अव्यवस्था का आलम, भ्रष्टचार की बू आ रही इस पंचायत में 

hindmedianews

अन्नदाता ने प्रकाशवान तिरंगा से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव..

Chunesh Sahu