hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजराजनीतीविकास

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा,पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 45 मीटर वृहद् पुल निर्माण का आज विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। 1 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इस पुल से मलकछरा और गुढ़ा सहित आस-पास के अनेक गाँव को बेहतर कनेक्टिविटी और बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। बारिश के मौसम में सड़क बंद होने की समस्या से निदान मिलेगा वहीं सुरक्षित आवागमन से क्षेत्रवासियों को अन्य गाँव तक पहुँच आसान होगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और जनसुविधाओं के लिए उनके प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति मिल रही है। इस पुल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह देखने को मिला और भूमिपूजन समारोह में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा और छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कियायह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि बरसात के दिनों में आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे ग्रामीणों को अब इस पुल निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलेगी। यह पुल न केवल ग्राम गुड़ा, मलाकछरा और आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच को भी सुलभ बनाएगा। यह पुल क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज हमारी सरकार ने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का संकल्प लिया है। पंडरिया में निरंतर विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। सड़क, पुल, भवन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। यह पुल भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देगा। इस सौगात के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने बताया कि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और संकल्प का सशक्त उदाहरण भी है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर लगातार बदल रही है और जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और पीएम जनमन योजना के तहत पंडरिया विधानसभा में आदिवासी व वनांचल क्षेत्र में विकास व अधोसंरचना निर्माण निरंतर जारी है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से लगभग 100 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़कों का निर्माण, 3500 से अधिक पीएम आवास के तहत पक्के आवास का निर्माण, विद्युत् विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच, नलजल योजना के माध्यम से घर-घर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई हैं। वहीं डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ के अधोसंरचना एवं विकास कार्य हो रहें हैं, जिसमें 500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई परियोजना, पेयजल योजना के लिए 78 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 35 हजार से अधिक पीएम आवास जैसे अभूतपूर्व कार्य हो रहें हैं जिससे जन-जन के जीवन में समृद्धि आई है और पंडरिया विधानसभा निरन्तर विकास कर रहा है।

इस दौरान भावना बोहरा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम दुल्लापुर में आयोजित गाँव चलो अभियान में शामिल हुईं और जन संपर्क कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की और लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत निर्माण’ में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

*मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर फिर आसीन हुए संतुलाल सोनकर*

Chunesh Sahu

मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही! सेजबहार GEC बिल्डिंग साइट पर बड़ा हादसा, महिला की दर्दनाक मौत

Sakshi Bansod

आधार सीडेड खाता नहीं तो नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, प्रशासन सख्त कबीरधाम में डीबीटी व्यवस्था लागू, बैंकों और डाक विभाग को शिविर लगाने के निर्देश

Sakshi Bansod

● *धमतरी पुलिस द्वारा दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया है, व्यापक सुरक्षा प्रबंध

Chunesh Sahu

यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

hindmedianews

सक्ती–तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़

Sakshi Bansod