hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

थाने के अंदर ‘सौदेबाज़ी’ का VIDEO वायरल, कार्रवाई के बाद एएसआई-आरक्षक निलंबित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

डोंगरगढ़ ।

डोंगरगढ़ थाना एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया है।

वायरल हो रहे इस कथित वीडियो में थाना परिसर के भीतर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। फुटेज में एक एएसआई, जिसे रोहित खूंटे बताया जा रहा है, मोबाइल फोन में एक महिला की तस्वीर को ज़ूम कर देखते नजर आते हैं। यह दृश्य पुलिस आचरण को लेकर कई सवाल खड़े करता है। इसके बाद वीडियो में कथित तौर पर एक वर्दीधारी आरक्षक, जिसे लक्ष्मी शंकर कंवर बताया जा रहा है, नगदी लेकर अपनी जेब में रखते दिखाई देता है। आगे के हिस्से में एएसआई द्वारा बाहर आकर संबंधित व्यक्ति से और पैसों की मांग करने और “मामला निपटाने” की बात कहने के आरोप भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामने आए दृश्य पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं और इसी संवेदनशीलता के चलते एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

घटनाक्रम ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब यह सब थाने के भीतर हो रहा था, तो क्या थाना प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर यह सब उनकी जानकारी में ही चल रहा था? किसी भी थाने की गतिविधियों की अंतिम जिम्मेदारी थाना प्रभारी की होती है, ऐसे में जांच का दायरा केवल निचले स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। मामला सामने आते ही एसपी अंकिता शर्मा ने “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत त्वरित कदम उठाते हुए वीडियो में दिख रहे एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभाग की सख्ती का संकेत जरूर है, लेकिन साथ ही यह भी सवाल उठता है कि जमीनी स्तर पर निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस विभाग इस पूरे मामले की जांच कितनी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करता है। जनता के बीच फिलहाल एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या वर्दी के भीतर चल रही इस कथित ‘सौदेबाज़ी’ पर सख्त कार्रवाई होगी, या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

संबंधित पोस्ट

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 03 आरोपियों को थाना पिपरिया पुलिस ने धर दबोचा।

hindmedianews

बाल सुरक्षा सप्ताह 2025 का भव्य समापन : 60 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

rakeshbhaskar

कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा

hindmedianews

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, हथियारों सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 6 महिलाएं शामिल, घोषित था 33 लाख से अधिक का इनाम

Sakshi Bansod

*चैनगंज में सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का भव्य समापन:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

Chunesh Sahu

*ख़बर का हुआ असर…* *रेफर मामले में नोटिस जारी…24 घण्टे भीतर जवाब तलब की मांग….* *अस्पताल में कमीशन गीरोह सक्रिय होने की ख़बर… सूत्र…*

Chunesh Sahu