hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

गोबरा-नवापारा से बड़ी खबर सफाई कर्मचारी से पुलिस की मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने की बात; कर्मचारियों में आक्रोश, थाने का घेराव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

गोबरा-नवापारा।

नगर पालिका गोबरा-नवापारा में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक स्वच्छता कर्मचारी के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया।

इस घटना के बाद नगर के सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारी जुगे मचखंड के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घटना के बाद घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पीड़ित कर्मचारी की बेटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने आरक्षक हुलास साहू पर लेन-देन और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में एकजुट हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना परिसर का घेराव कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, नगर में इस घटना को लेकर माहौल गरमाया हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

संबंधित पोस्ट

तपेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिन तक लू चलने, तापमान बढ़ने की चेतावनी 40° से ऊपर रहेगा पारा, संभलकर रहें

Sakshi Bansod

पार्षद राजकुमार अनंत ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

hindmedianews

Chunesh Sahu

शौच के लिए गया था बुजुर्ग, हार्ट अटैक से गई जान

Sakshi Bansod

8 वर्षो से लापता गुमशुदा महिला को तलाशने मे सफल हुई लोहारा पुलिस, परिवार ने छोड़ दी थी अपनी गुमशुदा लड़की के मिलने की आस

hindmedianews

सहकार भारती संघ ने पहलगाव में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कि

Chunesh Sahu