hindmedianews
Breaking News
धमतरी

अरमरीकला में हुई जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, जिला पंचायत सदस्य हुई उपेक्षा का शिकार, ग्रामीण क्षेत्रों मे जन चर्चा का विषय

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अरमरीकला में हुई जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, जिला पंचायत सदस्य हुई उपेक्षा का शिकार, ग्रामीण क्षेत्रों मे जन चर्चा का विषय,,

 

 

बालोद। जिले के गुरूर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अरमरीकला में गुरुवार (02 अप्रैल) जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर रखा गया था, शिविर उस वक्त चर्चा मे आया जब स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंच पर अपनी बात रखने का अवसर न दिए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। आम लोगों में चर्चा का विषय बन गया,जब जिला पंचायत सदस्य को मंच में अपने क्षेत्र के समस्याओं को बोलने का अवसर नही मिला,शिविर के दौरान मचे इस घमासान से प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुल गई, वही सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी उजागर हुई है ऐसा प्रतीत हो रहा है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में विकासखंड के समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 की निर्वाचित सदस्य तथा जिला पंचायत बालोद में सभापति श्रीमती लक्ष्मी साहू को क्षेत्र की समस्याओं पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। श्रीमती साहू और वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा जिला किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में शिविर आयोजित है, वहीं की निर्वाचित जनप्रतिनिधि को जनता की आवाज उठाने से रोकना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। इस घटना के बाद ब्लॉक और जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार जन समस्याओं के त्वरित निराकरण का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चुने हुए जन प्रतिनिधियों की आवाज दबाई जा रही है। जन समस्या निवारण शिविर सिर्फ प्राप्त आवेदन की गिनती बताना ही हो रहा है ,जब, तक जिस क्षेत्र में यह शिविर आयोजन हो रहा है वहां उस क्षेत्र का जन प्रतिनिधि अपनी और अपने क्षेत्र का समस्या इस बीच में नही रखेगी तो कहां से पता चलेगा की समस्या कहां है, जिसे पूरा करना है,वर्तमान में हुई इस उपेक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी जन चर्चा का विषय बना हुआ है ,क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, ,

 

 

संबंधित पोस्ट

ये धमतरी राजस्व है  यहां बगैर फौत उठे ही सीधे जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री

Chunesh Sahu

धमतरी राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु वकील शत्रुहन सिंह साहू की सक्रिय पहल

Chunesh Sahu

खबर का असर: कोटवारी सेवा भूमि पर कलेक्टर की सख्ती, लेकिन ‘सिस्टम’ के दीमकों पर कब गिरेगी गाज?

Chunesh Sahu

फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर एपीओ नियुक्ति का मामला , सांसद ने दिए कार्यवाही के निर्देश

Chunesh Sahu

*ख़बर का बड़ा असर !….* *10 माह से भटक रहे किसान का काम एक दिन में हुआ पूरा…*

Chunesh Sahu

बालोद खनिज विभाग पर गंभीर सवाल—मीडिया दबाव में पहुंची अधिकारी, अवैध उत्खनन पर प्रशासन की चुप्पी क्यों?

Chunesh Sahu