hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़धमतरी

हल्दी ग्राम में साहू समाज की भव्य कलश यात्रा, एकता का संदेश दिया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

हल्दी ग्राम में साहू समाज की भव्य कलश यात्रा, एकता का संदेश दिया

बालोद जिला, गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत हल्दी एवं थाना चौकी हल्दी में साहू समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

ग्रामीण अध्यक्ष जीवनलाल साहू ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि परिक्षेत्र महुद बी अध्यक्ष हरदेव सर्वा ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हम सब मिलकर एक साथ रहेंगे, इससे देश की एकता-अखंडता मजबूत होगी।

कलश यात्रा में थाना प्रभारी नंदकिशोर जी एवं थाना स्टाफ ने शांति बनाए रखने के लिए विशेष सहयोग दिया। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने में योगदान दिया। इसी तरह गांव में कोई भी समाज का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निरंतर आयोजित हो रहे हैं।

समाज के उपाध्यक्ष सूरज साहू, संगठन सचिव श्रीमती मोनिका साहू, श्रीमती मीरा साहू, सचिव धनुषलाल जी, मनोहर गुरुजी, आजुराम गुरुजी सहित महिलाएं, पुरुष एवं युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। समाज से जुड़े रहने का आह्वान किया गया। ग्राम हल्दी में सबको साथ लेकर ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे। जय मां कर्मा! जय भारत!

रिपोर्टर: हिरदे सिन्हा (7389867471)

संबंधित पोस्ट

बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में बना ओवरऑल चैंपियन:शिखर पर पहुंचा प्राथमिक शाला केशली गोड़ान 

hindmedianews

*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर की माँग रंग लाई, क्षेत्र की सड़कों के लिए ₹करोड़ों की स्वीकृति*

Chunesh Sahu

बुजुर्ग दाई-दीदियों को पढ़ाने सामने आए स्वयंसेवी शिक्षक माधव साहू

Admin

,

hindmedianews

हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

rakeshbhaskar

प्रधानमंत्री मन की बात सुनी गई, गुरुर क्षेत्र के ग्राम खुंदनी, खोरदो में,,

Chunesh Sahu