hindmedianews
Breaking News
अन्य

*भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; हिंदू जागरण मंच ने की FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग*।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

भिलाई: भिलाई के सेक्टर-2 क्षेत्र में स्थापित भगवान शिव और नंदी की प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से हटाए जाने के विरोध में ‘हिंदू जागरण मंच’ ने मोर्चा खोल दिया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने आज थाना प्रभारी (भट्टी), जिला कलेक्टर, और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

मामले का विवरण:

हिंदू जागरण मंच के अनुसार, भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (TSD) द्वारा सेक्टर-2 भिलाई चौक पर स्थापित धार्मिक प्रतिमाओं को हटाया गया। संगठन का आरोप है कि विभाग के अधिकारी रेनी थॉमस के नेतृत्व में इस कार्रवाई के दौरान मर्यादा और शुचिता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। भगवान शिव और नंदी की प्रतिमाओं को अत्यंत अशोभनीय तरीके से उठाकर जयंती स्टेडियम तालाब के पास लावारिस स्थिति में फेंक दिया गया।

मंच की प्रमुख मांगें:

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

दोषियों पर कार्रवाई: मुख्य जिम्मेदार अधिकारी रेनी थॉमस एवं संलिप्त अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए।

FIR दर्ज हो: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकता (FIR) दर्ज की जाए।

सम्मानजनक पुनर्स्थापना: हटाई गई प्रतिमाओं को पूर्ण सम्मान और विधि-विधान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर पुनः स्थापित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज में व्याप्त आक्रोश बढ़ सकता है। संगठन ने लोक शांति और जन-आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से न्याय की अपील की है।

रिपोर्टर; 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

जिला स्तररिय विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष_ रमेश यदु 

Chunesh Sahu

कीचड़ में बैठकर किया विरोध: राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी का तीखा प्रहार

hindmedianews

युकां राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद और जुल्फी को कोर्ट से राहत: अग्रिम जमानत देते कोर्ट ने कहा-शिकायतकर्ता के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं जो नौकरी के नाम से पैसे लेन-देन को साबित करें।

hindmedianews

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता दिवस मनाया गया ● मरीजों को जागरूक करने का अनूठा प्रयास ● 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न जागरूकता अभियान

Chunesh Sahu

वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक फेरबदल

hindmedianews

*जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ बाल दिवस कार्यक्रम,बच्चों को मिला मार्गदर्शन*

Chunesh Sahu