hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

गुण्डरदेही में भक्तिमय आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘जस झांकी प्रतियोगिता’ का किया शुभारंभ*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*गुण्डरदेही में भक्तिमय आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘जस झांकी प्रतियोगिता’ का किया शुभारंभ*

 

नगर के बघमरा में आज आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। ‘जय माँ रणचण्डी जस जगराता सांगाबाणा वधमरा परिवार’ एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फाग एवं जस झांकी प्रतियोगिता का आज शनिवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ।

*मुख्य अतिथि ने किया दीप प्रज्ज्वलन*

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने माँ रणचण्डी की पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य प्रतियोगिता का आगाज किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजय सोनकर ने की।

*भक्ति रस में डूबा बघमरा*

दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री प्रमोद जैन ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवंत रहती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी कला के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

*प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*

शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री कोमल सोनकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत), श्री पोषण निषाद, श्री हरीश निषाद सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*कल होगा भव्य समापन और पुरस्कार वितरण*

कल, 15 मार्च (रविवार) को शाम 7:00 बजे प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक श्री कुँवर निषाद उपस्थित रहेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

*गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 08 से भाजपा समर्थित संध्या अजेंद्र साहू ने भरा नामांकन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की रही उपस्थिति, सामाजिक सेवा में रहती है हमेशा तत्पर*

Chunesh Sahu

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod

अभाविप धमतरी ने विरोध प्रदर्शन करते हुवे फुका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला। प्रत्यक्ष प्रणाली से ही छात्रसंघ चुनाव की माँग

Chunesh Sahu

प्लेसमेंट कैम्प: 22 अप्रैल को 61 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

hindmedianews

नवगठित जिले खैरागढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्रकारों ने की सौजन्य भेंट, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

hindmedianews

दर्जशुदा बच्चे अनुपस्थित व साफ सफाई की कमी तथा अव्यवस्था के चलते हटाए गए अधीक्षक गढ़ेवाल को पुनः अधिक्षकीय प्रभार

hindmedianews