hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत से आरटीआई के तहत सूचना न मिलने पर आवेदक ने ठोका अधिकार का डंका, मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की न्याय की मांग….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्थानीय स्तर पर न्याय नही मिलने पर राज्य सूचना आयोग जाने की तैयारी!

 

कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा:- देश मे लागू सूचना का अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी से संबंधित आवेदन जमा करने की तिथि से 30 दिन (जीवन/स्वतंत्रता के लिए 48 घण्टे) के भीतर जानकारी न मिलने पर आवेदक द्वारा प्रथम अपील की जा सकती है। यदि प्रथम अपील के बाद भी अपीलीय अधिकारी द्वारा कोई निर्णय नही लेने पर आवेदक 90 दिनों के भीतर द्वितीय अपील (धारा 18/19) के तहत राज्य या केंद्रीय सूचना आयोग जा सकता है। इस अधिनियम में समय सीमा पर जवाब नही मिलने पर धारा 7(6) के तहत निशुल्क जानकारी दिया जाना आरटीआई कानून में तय किया गया है। ऐसे ही पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमझर (अ) से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत समय से जानकारी न मिलने पर एक जागरूक नागरिक ने व्यवस्था की नींव हिला दी है। आवेदक अजय महंत ने पंचायत लोक सूचना अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनसूचना अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

अजय महंत ने गत दिनांक 16 सितंबर 2025 को आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत अमझर (अ) से वित्तीय वर्ष 2024- 25 में मुरुम कार्य हेतु किये गए भुगतान से संबंधित बिल बाउचर की प्रमाणित प्रतियां मांगी थी। लेकिन लोक सूचना अधिकारी एवं पंचायत सचिव ने तय 30 दिनों की सीमा में सही, स्पष्ट एवं संतोषजनक जानकारी के बजाय भ्रमित जानकारी उपलब्ध कराई। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक ने दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को प्रथम अपील के माध्यम से जनपद पंचायत कार्यालय में जनसूचना अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील की। जिसके परिपालन में जनसूचना अधिकारी एवं सीईओ ने लोक सूचना अधिकारी/सचिव को 15 दिवस के भीतर आवेदक द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किये। किंतु उक्त निर्देश के बावजूद सचिव ने आवेदक को जानकारी मुहैया नही कराई। आवेदक ने मामले को पुनः मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दरवाजे पर ला पटका है और दिनांक 27 फरवरी 2026 को शिकायती आवेदन के तहत पंचायत सचिव पर सूचना के अधिकार का उल्लंघन, अपीलीय आदेश की अवहेलना व विधिक दायित्वों की उपेक्षा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए अविलंब चाही गई जानकारी प्रदान करने मांग की है। आवेदक अजय का आरोप है कि पंचायत सचिव सह लोक सूचना अधिकारी ने न सिर्फ आरटीआई अधिनियम का उल्लंघन किया, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मूलभूत अधिकारों को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय नही मिला, तो वे राज्य सूचना आयोग तक लड़ाई को ले जाने के लिए तैयार है। बता दें कि सूचना का अधिकार अधिनियम केवल एक कानून नही, बल्कि आम जनता की आंख और आवाज है। इसमें इस तरह की लापरवाही लोकतंत्र को कमजोर करती है। बहरहाल शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास दर्ज है, और देखना होगा कि लापरवाही के इस अंधेरे को न्याय का उजाला कब चीरता है? अजय महंत और तमाम जागरूक नागरिकों को उम्मीद है कि आरटीआई की गरिमा बरकरार रहेगी और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर श्री रघुवंशी के निर्देश पर जिले में बीज, खाद एवं कीटनाशी की कालाबाजारी रोकने की गई कार्यवाही

Chunesh Sahu

हनुमान जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पूरे होंगे विकास कार्य : पुष्पेंद्र चंद्राकर* *धान संग्रह केंद्र धोबनपुरी में हमाल संघ फव आयोजित हुई हनुमान जयंती कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे समर्थन में दुर्ग में संभाग स्तरीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रही।

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu

भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में दर्ज की शानदार जीत एक क्लिक में जानिए सटीक आंकड़े

Sakshi Bansod

*”मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 6 आरोपी गिरफ्तार, 46 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार जप्त”*

Chunesh Sahu