hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीबालोद

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा बैठक संपन्न

 

 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभाकक्ष में सर्व सचिव, रोजगार सहायक, उपअभियंता, एडीईओ, एजीपीओ एवं तकनीकी सहायकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम किश्त राशि जारी कर समस्त हितग्राहियों को यथाशीघ्र प्रारंभ एवं प्रारंभ आवासों का शीघ्र जियो टैगिंग सुनिश्चित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में द्वितीय किश्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। वर्ष 2024-26 तक के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च 2026 तक शत्-प्रतिशत पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बताए गए समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन एवं दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में सभी पूर्ण आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला समन्वयक प्रभात साहू, आवास समन्वयक चैन कुमार पटेल तथा जनपद स्तर से एसडीओ, पीओ मनरेगा, एडीईओ, एजीपीओ, तकनीकी सहायक, उपअभियंता एवं विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित थे।

रिपोर्टर 

गगनदीप सिन्हा:7771845128

हिरदे सिन्हा 7389867471

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल पंडरिया में शिक्षक सम्मान समारोह एवं कृष्ण जन्माष्टमी किया गया आयोजन, बच्चों ने कृष्ण बाल लीला कर मोहे मन

hindmedianews

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने लिया जायजा मगरलोड विकासखण्ड के परसवानी में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री का प्रवास प्रस्तावित

Chunesh Sahu

*अनिल सोनी सरपंच ओडारसकरी ने विजेता बेटियों का किया सम्मान ** 

Chunesh Sahu

हत्या,आत्महत्या : राम आशीष उपाध्याय ने प्रेमिका सपना की कर दिया हत्या, केशकाल घाटी में फेका शव, हत्यारा की भी हुआ शव बरामद

hindmedianews

मुख्यमंत्री ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कर्रेझर में नवनिर्मित भव्य महतारी सदन का किया वर्चुअल लोकार्पण 

Chunesh Sahu