hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि पर ग्राम कामठी में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, विधायक भावना बोहरा के साथ उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कामठी में इस वर्ष भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 15 फरवरी को आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की उपस्थिति में 151 पार्थिव शिवलिंगों पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रभर में व्यापक उत्साह का वातावरण निर्मित हो चुका है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं विवाहित जोड़ों ने पंजीयन कर सहभागिता सुनिश्चित की है।

ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में 151 मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना की जाएगी, जहाँ हजारों श्रद्धालु एक साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रगति, शांति और कल्याण की कामना करेंगे।

आयोजन में सम्मिलित होने के इच्छुक श्रद्धालुओं एवं विवाहित जोड़ों को पूर्व पंजीयन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसके लिए वे अपने नजदीकी जनसेवा या भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) से पंजीयन पत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। रुद्राभिषेक के पश्चात पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पार्थिव शिवलिंगों का प्रवाह संस्कार संपन्न किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस आयोजन का आकर्षण रहेगा। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग शर्मा द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक भावना बोहरा द्वारा पूर्व में भी सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं पद यात्राओं का आयोजन किया जाता रहा है। सावन माह में प्रतिवर्ष अमरकंटक में कबीरधाम जिले से पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की जाती है। गत वर्ष उन्होंने माँ नर्मदा मंदिर से जल लेकर ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कठिन कांवड़ यात्रा पूर्ण की थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सहभागी बने थे।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को सशक्त करने तथा क्षेत्र और प्रदेश की समृद्धि के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता का आह्वान किया।

ग्राम कामठी में आयोजित यह सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश देगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र की जनता में व्यापक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।

संबंधित पोस्ट

दशरंगपुर पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरूद्ध कार्यवाही।

hindmedianews

जुआरियों को 52 पत्ती तास से जुआ खेलते  बोडला पुलिस ने धरदबोचा

hindmedianews

पंडरिया बंद,थाना घेराव से हिला प्रशासन, सतनामी समाज का उग्र आंदोलन

hindmedianews

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

Sakshi Bansod

**धमतरी: फसल बीमा और कृषक उन्नति योजना के लिए उप संचालक की किसानों से अपील**

Chunesh Sahu

नई दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए 185 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Sakshi Bansod