hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूजराजनीतीसमस्या

गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में मंत्री ने फहराया ध्वजा,पर भिक्षा वृत्ति पर नहीं लगा विराम,तिरंगे की शान पर अव्यवस्था की छाया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा,गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर जब पूरा देश तिरंगे के सम्मान में नतमस्तक होता है, तब जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह ने प्रशासनिक संवेदनहीनता की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने पूरे आयोजन की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया।

छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूरे विधि-विधान के साथ तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली, आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया। मंच पर सब कुछ अनुशासित और औपचारिक दिखा—लेकिन मंच से कुछ ही कदम दूर स्वागत द्वार पर भिक्षा मांगने वालों की कतार खड़ी थी।

यह दृश्य मात्र एक अव्यवस्था नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है।

प्रश्न सीधा है—

क्या यह नगर पालिका परिषद कवर्धा की घोर लापरवाही है?

या फिर जिला प्रशासन की आंखों पर बंधी उदासीनता की पट्टी?

गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर, जहां सुरक्षा, स्वच्छता और गरिमा सर्वोपरि होनी चाहिए, वहां स्वागत गेट पर यह हालात न सिर्फ प्रशासनिक अक्षमता को उजागर करते हैं, बल्कि यह मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधि की अप्रत्यक्ष अवमानना भी है। मंत्री मंच पर खड़े होकर संविधान और लोकतंत्र की बात कर रहे थे, और नीचे व्यवस्था खुद सवालों के कटघरे में खड़ी थी।

यह चूक छोटी नहीं है।

यह चूक बताती है कि फाइलों में व्यवस्था है, ज़मीन पर नहीं।

यह चूक बताती है कि औपचारिकता निभाई गई, जिम्मेदारी नहीं।

कबीरधाम जिले की छवि पर यह एक काला धब्बा है, और नगर पालिका परिषद कवर्धा सहित संबंधित प्रशासनिक अमले को यह आत्ममंथन करना होगा कि आखिर राष्ट्रीय पर्व भी अगर अव्यवस्था से अछूते नहीं रहे, तो आम दिनों की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

गणतंत्र दिवस केवल ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं,यह सम्मान,संवेदना और सिस्टम की परीक्षा होता है।

और इस परीक्षा में कवर्धा की व्यवस्था फेल होती दिखी।

संबंधित पोस्ट

*रूद्री मेले से घर वापस हो रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटी……12 व्यक्ति घायल एक की दर्दनाक मौत….*

Chunesh Sahu

तीज महोत्सव हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *बालोद में तीज महोत्सव में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है : भावना बोहरा

hindmedianews

कार्यवाही कर रहा पुलिस  , शराब बेच रही आबकारी

hindmedianews

तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्र डूबे, दो को रेस्क्यू किया गया; एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

Sakshi Bansod

“करेला नहीं साहब, ये करील का गोरखधंधा है!” — वन रक्षक और डिप्टी रेंजर की सहमति से हाईवे पर लुट रही जंगल की संपदा, विभाग बना ‘मौन साधु’….!