hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से होगा “एक पेड़ मां के नाम” काव्य संग्रह का विमोचन 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से प्रेरित होकर शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साझा काव्य संग्रह “एक पेड़ माँ के नाम” के विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 19 जनवरी 2026, सोमवार को प्रेमरत्न मैरिज पैलेस, गरियाबंद रोड, राजिम में किया जाएगा। यह आयोजन साहित्य, पर्यावरणीय चेतना एवं शिक्षक-सृजनशीलता का महत्वपूर्ण संगम होगा। आयोजन दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में साझा काव्य संग्रह “एक पेड़ माँ के नाम” का विधिवत विमोचन छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों द्वारा किया जाएगा। वहीं चयनित रचनाकारों का सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय चंदूलाल साहू करेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष म.मो. विभा अवस्थी, कुलपति डॉ विनय पाठक,वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली मीर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में चयनित 31 साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ एवं आयोजन मंडल के सदस्य शिवकुमार बंजारे जो कि वनांचल के शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान, विकास खंड पण्डरिया जिला कबीरधाम में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं, उसने बताया कि प्रतियोगिता के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 650 कविताएँ प्राप्त हुई थीं, जिनमें से श्रेष्ठ रचनाओं का चयन किया गया। चयनित 31 रचनाकारों को शाल, श्रीफल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं ₹1100 की नगद राशि एवं प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले रचनाकार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उड़ीसा, तमिलनाडु एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से हैं। साझा काव्य संग्रह “एक पेड़ माँ के नाम” में प्रतियोगिता से चयनित श्रेष्ठ 151 कविताओं का संकलन किया गया है, जिसका विधिवत विमोचन इसी समारोह में किया जाएगा। आयोजन मंडल के अनुसार छत्तीसगढ़ के 31 शिक्षक-साहित्यकारों द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ का गठन किया गया है। परिषद का उद्देश्य शिक्षकों की साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय चेतना का विस्तार करना है। परिषद का यह प्रथम आयोजन साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक मंडल ने साहित्यकारों, शिक्षकों एवं साहित्य प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिश्रा ने बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

Chunesh Sahu

निर्दयी पिटाई ने छीनी मासूम की सुनने की शक्ति, इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार — सहायक शिक्षिका फरार

Sakshi Bansod

पंडरिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर खलबली मची हुई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है

hindmedianews

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा धमतरी जिले में निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा 

Chunesh Sahu

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रणवीरपुर में सीएम भरेंगे हुंकार, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

hindmedianews

चना मिल में युवक के मौत से गुस्साए परिजन, इतने लाख रुपए मुआवजे की मांग, पुलिस ने दिया आश्वासन

Sakshi Bansod