hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मां शाकंभरी जयंती, अध्यक्ष प्रमोद जैन हुए शामिल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 नगर के मरार पटेल समाज द्वारा आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मां शाकंभरी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में समाज के लोगों ने माता शाकंभरी की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन शामिल हुए।

*किसान समाज ही जग का पालनहार: प्रमोद जैन*

समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा, “मां शाकंभरी का प्राकट्य ही लोक कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने भीषण अकाल के समय अन्न और शाक-भाजी देकर संसार की रक्षा की थी। आज वही गौरवशाली जिम्मेदारी हमारा किसान समाज निभा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज मिट्टी से सोना उपजाकर पूरे जग का पेट भरता है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने समाज में आपसी एकता और प्रेम बनाए रखने का आह्वान भी किया।

*हॉल निर्माण के लिए मिला आश्वासन*

इस अवसर पर पटेल समाज के पदाधिकारियों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें समाज के लिए एक सामुदायिक हॉल निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति की अपील की गई। अध्यक्ष प्रमोद जैन ने समाज की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इसे पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद लोकेश्वरी शंकर यादव, पार्षद संतोष नेताम, पूर्व पार्षद शंकर यादव और केशव साहू उपस्थित रहे। इनके साथ ही सेवक पटेल,पुरुषोत्तम पटेल, मरार पटेल समाज के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नाग

 

रिक मौजूद रहे।

 रिपोर्टर 

गगनदी

प सिन्हा7771845128

Hirde सिन्हा7389868471

संबंधित पोस्ट

खबर का असर: कोटवारी सेवा भूमि पर कलेक्टर की सख्ती, लेकिन ‘सिस्टम’ के दीमकों पर कब गिरेगी गाज?

Chunesh Sahu

गुंडरदेही क्रिकेट लीग का भव्य ऑक्शन संपन्न, 10 टीमों का गठ

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ चंन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज उपक्षेत्र गुण्डरदेही का वार्षिक अधिवेशन संपन्न गौरैया धाम चौरेल महिलाएं के द्वारा कलश शोभायात्रा

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

ग्रामीण ने किया मुख्य सड़क गुण्डरदेही से धमतरी मार्ग मुंदेरा चौक में किया चक्का जाम 

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए – अशोक टोण्डे

rakeshbhaskar