hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*आज ग्राम परसदा (मोखा) में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*आज ग्राम परसदा (मोखा) में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

*गुंडरदेही विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने ग्राम परसदा में नवीन सामुदायिक भवन, बाजार चौक में सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण का लोकार्पण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक जी ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन करते हुए कहा कि समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा बनाने के लिए एक रोड-मैप के साथ कार्य कर रहें हैं। जिसमें सतत विकास व निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण, सौन्दर्यीकरण, सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्र में भी नगर व शहरों की तरह सभी सुविधाएँ वहां निवासरत परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें भी गुंडरदेही विधानसभा की इस विकास यात्रा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास करना ही प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। विधायक जी ने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित शिक्षित और सशक्त बनाएंगे।*
इस अवसर पर श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, दीपक साहू जी सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस गुंडरदेही, पुष्पेंद्र चंद्राकर जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कचरू राम साहू पूर्व सरपंच, भोजराम साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सतमरा, जोहरी लाल,गौतम सुरेश बाफना, श्रीमती डिकेश्वरी तोरण साहू सरपंच, मनोज कुमार साहू, मनहरण लाल साहू, हीरामन लाल साहू, चंद्रभान साहू सहित पंचगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

हिन्द मिडिया CGTV संवाददाता याद राम साहू9009338660

संबंधित पोस्ट

*:रेत का अवैध उत्खनन बदस्तूर हैं जारी…. बगैर रायल्टी से अवैध निकासी…* *गाड़ाडीह-सौंगा रेत घाट में धड़ल्ले से राजस्व की चोरी…* *विभागीय अधिकारी मौन… रेत माफियाओं में अधिकारी का नही है कोई ख़ौफ़….*

Chunesh Sahu

भोरमदेव पदयात्रा को लेकर नगर पालिका कवर्धा अध्यक्ष ने की विशेष बैठक

hindmedianews

78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

hindmedianews

माननीय विधायक जी ने कहा छत्तीसगढ़ में भगवान श्री राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है।

Chunesh Sahu

*प्रदेश भाजपा महामंत्री व धमतरी महापौर को पुष्पेंद्र चंद्राकर ने दी जन्मदिन की बधाई*

Chunesh Sahu

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत ,,

Chunesh Sahu