hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीब्रेकिंग न्यूज़

ये धमतरी राजस्व है  यहां बगैर फौत उठे ही सीधे जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ये धमतरी राजस्व है 

यहां बगैर फौत उठे ही सीधे जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री

 

 

चुनेश साहू । धमतरी 

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में है। भटगांव गांव के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी माता की मृत्यु के बाद कृषि भूमि के कुछ हिस्से को बिना वैधानिक उत्तराधिकार (फौत) प्रक्रिया पूरी किए ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम नामांतरण कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की है, जिसमें रिकॉर्ड उपलब्ध कराने और जांच की मांग की गई है।

 

मामले के अनुसार, भटगांव निवासी स्वर्गीय सुखबती साहू के नाम पर खसरा नंबर 1601 (रकबा 0.11 हेक्टेयर) और 1603 (रकबा 0.31 हेक्टेयर) की कृषि भूमि दर्ज थी। वर्ष 2005 में सुखबती की मृत्यु के बाद उनके पुत्र मोहन उर्फ जगदीश साहू ने फौत नामांतरण के लिए आवेदन किया। लेकिन नामांतरण प्रक्रिया में केवल कुछ हिस्से ही वारिसों के नाम हुए, जबकि शेष हिस्से को ‘बिक्री’ बताकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया। जगदीश साहू का कहना है कि वर्ष 2003 तक ये खसरे उनकी माता के नाम दर्ज थे, लेकिन 2003-04 के दौरान फर्जीवाड़ा कर नाम बदल दिया गया।

 

पीड़ित जगदीश साहू ने 29 दिसंबर 2025 को कलेक्टर को सौंपे आवेदन में कहा, “मेरी माता की भूमि को कूटरचित दस्तावेजों से किसी अन्य के नाम कर दिया गया। हमें इस नामांतरण का रिकॉर्ड चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।” आवेदन में बी-1 की छायाप्रति संलग्न की गई है। परिवार का आरोप है कि पटवारी और राजस्व अधिकारियों ने मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा किया, जिससे उनका आधा हिस्सा ‘चोरी’ हो गया। दस्तावेज गायब होने या छिपाए जाने की भी शिकायत है।

 

राजस्व जानकारों, विशेषज्ञों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 109 और 110 के तहत मृतक खाताधार की संपत्ति के उत्तराधिकार में फौत प्रक्रिया अनिवार्य है। वारिसों की उपस्थिति में बंटवारा होना चाहिए और पुत्र-पुत्रियों को समान अधिकार मिलता है। बिना इस प्रक्रिया के नामांतरण या ‘बिक्री’ दिखाकर ट्रांसफर करना कानून का उल्लंघन है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467 (दस्तावेज जालसाजी) के अंतर्गत अपराध बनता है।

 

यह मामला धमतरी जिले में राजस्व विभाग की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। जिले में पहले भी आदिवासी भूमि ट्रांसफर, भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले और पटवारियों की मनमानी के आरोप लगते रहे हैं। पीड़ित परिवार ने नाम कहा, “शासन के ऑटो-नामांतरण नियमों का दुरुपयोग हो रहा है। पटवारियों का हौसला बढ़ रहा है क्योंकि ऊपर से कोई सख्ती नहीं है।”

 

जिला प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन जांच के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आरोप साबित हुए तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन यहां लगातार राजस्व अनियमितताओं के प्रकाश में आने के बावजूद जिम्मेदार मुखिया की चुप्पी अनके सवाल खड़े कर रहा ।

 

 

चुनेश साहू 9111988965

संबंधित पोस्ट

27 अगस्त को पंडरिया में सजेगी संगीत की महफ़िल

hindmedianews

बकेला-क्रांति नहर विस्तारीकरण कार्य का भावना बोहरा ने किया निरिक्षण, कहा किसानों और ग्रामीणों के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण

hindmedianews

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी किया भव्य स्वागत समारोह में पंडरिया से आनंद सिंह भी पहुंच किए स्वागत

hindmedianews

भाजपा सरकार के जासूसी कांड के खिलाफ में पंडरिया युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

hindmedianews

घर को कब्जा कर मकान में लगे बोरवेल्स के समान को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।

Sakshi Bansod