hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीबिलासपुर

जनसंपर्क अधिकारी श्री ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन एवं शाला के व्यवस्थाओं का जाना हाल, पूरे मनायोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की दी सीख

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जनसंपर्क अधिकारी श्री ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन
विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन एवं शाला के व्यवस्थाओं का जाना हाल, पूरे मनायोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की दी सीख

 

बालोद, 24 दिसम्बर 2025
जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता माॅनिटरिंग के तहत गत दिनों बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर इन शालाओं में जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता एवं शिक्षा गुणवत्ता की स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों से बातचीत कर शाला में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई के अलावा उनके दैनिक दिनचर्या एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नही है, कठिन परिश्रम, लगन, धैर्य एवं त्याग से सभी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में खूब प्रगति करते हुए अपने माता-पिता, परिवार, स्कूल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम रोशन करने को कहा। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञानार्जन करने के साथ-साथ सदाचारी एवं व्यवहार कुशल बनने तथा नशापान आदि बुराईयों से जीवन भर दूर रहने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शाला के भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समुचित क्रियान्वयन, स्कूल में बच्चों की सीखने की स्तर की स्थिति आदि विभिन्न बिंदुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

hindmedianews

*दोनो हाथ मलाई में मुंह कढ़ाई में…* की सार्थकता अतिक्रमण में साबित… *तहसीलदार के आंखो के सामने घास जमीन में अतिक्रमण…*

Chunesh Sahu

धान खरीदी में गड़बड़झाला.. किसान और प्रबंधक के सांठगांठ कर धान खरीदी आंकड़ों में हेर फेर…. प्रबंधक और प्राधिकृत का जवाब गोल मोल

Chunesh Sahu

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग के लिए, दीपक यादव को मिला सम्मान

hindmedianews

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का बिक्री करने वाले आरोपी चढ़ा पंडरिया पुलिस के हत्थे 

hindmedianews