hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है=
भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने भाजपा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष तथा जगदलपुर जनप्रिय विधायक किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाकात की। दक्ष वैद्य ने पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत और राज्य की भाजपा सरकार के उपलब्धियां भरे सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर देव को शुभकामनाएं दीं। वैद्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कहा कि हमारी भाजपा ने आपकी रणनीतिक सूझबूझ, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में सफलता के जो झंडे गाड़े हैं, वे बेमिसाल हैं। बस्तर सरगुजा समेत कई जिलों में कांग्रेस के किले को ढहाकर आपने साबित कर दिया है कि नेतृवकर्ता और मार्गदर्शक दूर की सोच रखने वाला एवं कुशल रणनीतिकार हो तो बौने से बौना व्यक्ति भी आसमान छू सकता है, फिर हम तो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सिपाही हैं, हममें वो जोश है कि हम समंदर को भी पल भर में सुखा सकते हैं, सूरज को भी शीतल बना सकते हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही कामयाबी दर कामयाबी के लिए निसंदेह आप बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं सलाह पर हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव जी साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दो वर्ष में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और जनहित में ढेरों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जी की संकल्पना अंत्योदय के प्रण के साथ आप और मुख्यमंत्री श्री साय कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में अद्वितीय खुशहाली आई है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का सपना छत्तीसगढ़ में बड़ी तेजी से साकार हो रहा है। दक्ष वैद्य साहू ने किरण देव से आगे कहा- आप उस बस्तर संभाग के सपूत हैं, जो दशकों से नक्सलवाद की त्रासदी भोगता आया है।इसमें भी आपका बड़ा ही बस्तरिहा सपूत होने के नाते नक्सली दंश को आपसे बेहतर तो मैं नहीं जानता समझता, लेकिन एक बात जरूर दावे से कह सकता हूं कि श्रद्धेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश के संकल्प को पूरा करने का काम आप, सीएम श्री साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा जी, राज्य की पुलिस तथा केंद्रीय एवं प्रादेशिक सुरक्षा बल प्रण प्राण से काम कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी जिलों में बह रही अमन की बयार आपकी मेहनत की खुशबू बिखेर रही है। दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आपके नेतृत्व में हम युवा आगे भी राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहे। दक्ष वैद्य साहू की बातों से भाजपा प्रदेश किरण सिंह देव काफी प्रभावित हुए और उन्होंने वैद्य को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित पोस्ट

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर, एसपी ने ली शांति समिति की बैठक पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा ना हो-कलेक्टर आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को न छोड़ने पुलिस अधीक्षक ने की अपील

Chunesh Sahu

*NCTE नियम और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर होगी शिक्षकों की पदोन्नति, TET की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ी*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

सेवा, संवेदना,सशक्तिकरण और सतत विकास के दो वर्ष पूर्ण, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता का आभार

Sakshi Bansod

कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री कृष्णा जी का पूजा अर्चना कर भागवत कथा का रसपान किया।*

Chunesh Sahu

हिमाचल प्रदेश की शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल 9500 फीट ऊंची चोटी पर माउंटेन ट्रेकर यशवंत टंडन और माउंटेन ट्रेकर पल्लवी बारले ने लहराया तिरंगा

Admin