hindmedianews
Breaking News
बालोद
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 जिलों में कंवर महासभा का आक्रोश, आरोपी शेखर सिंह रात्रे जेल भेजा गया

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)

कंवर समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी के मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया। इस प्रकरण को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 जिलों में कंवर महासभा द्वारा कार्यवाही हेतु शिकायत ज्ञापन सौंपा गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान शेखर सिंह रात्रे,

निलंबित फॉरेस्ट गार्ड, बांकी मोंगरा (जिला कोरबा) के रूप में हुई है।

आरोप है कि आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से कंवर समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई।

 

मामले में थाना बाँकी मोंगरा, जिला कोरबा में

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 353(2) एवं 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

FIR क्रमांक 0213/2025, दिनांक 14 दिसंबर 2025।

 

पुलिस जांच के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे आज दिनांक 17/12/2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई के दौरान कंवर महासभा के पदाधिकारी, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महासभा ने एक स्वर में कहा कि किसी भी समाज की अस्मिता, सम्मान और भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने, अपमानजनक टिप्पणी करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत बख्शा नहीं जाएगा।

 

हिन्द मिडिया की रिपोट

संबंधित पोस्ट

गुंडरदेही- अर्जुंदा प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Chunesh Sahu

*कृषि विज्ञान केंद्र अरौद में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर की उपस्थिति में किसान हुए लाभान्वित*

Chunesh Sahu

*तमोरा गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने गौरवपथ का किया भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

कांदुल के किसान पुत्र अजय साहू जिला पुलिस बल नारायणपुर में चयनित

Chunesh Sahu

*हल्दी में राज्य स्तरीय खो-खो का रोमांच: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और दिग्गजों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

Chunesh Sahu

*जिला केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु का बालोद में भव्य स्वागत, धान खरीदी और उठाव की स्थिति पर ली बैठक*

Chunesh Sahu