hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीमनोरंजन

धमतरी फैशन शो में जिले की सावित्री निषाद बनीं ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़’

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी फैशन शो में जिले की सावित्री निषाद बनीं ‘प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़’

धमतरी..न्यू उड़ान जन सेवा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 दिसंबर को धमतरी में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी फैशन शो में श्रीमती सावित्री निषाद की प्रभावशाली और गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सावित्री निषाद ने मंच पर अपनी सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से आयोजन को नई पहचान और प्रेरणादायक माहौल मिला। प्रतिभागी महिलाओं ने उनके साथ मंच साझा कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन उपस्थित रहीं, जबकि प्रखर समाचार के प्रधान संपादक दीपक लखोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। फैशन शो में विभिन्न जिलों से आई महिलाओं एवं युवतियों ने अलग-अलग श्रेणियों में रैम्प वॉक कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें। श्रीमती सावित्री निषाद की सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक दिशा दी और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित पोस्ट

शासकीय प्राथमिक शाला झींका (अर्जुंदा )नेवता भोज का कार्यक्रम रखा गया 

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…. मांग.. हड़ताल को लेकर बनाई गई रणनीति…*

Chunesh Sahu

गुंडरदेही मे भाजपा के कार्यकर्त्ताओ ने पहलगाम हमले की की निंदा , जलाया आतंकवाद का पुतला 

Chunesh Sahu

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश

Sakshi Bansod

पालक शिक्षक बैठक के साथ हुआ न्योता भोज का आयोजन

hindmedianews

*अवैध संबंध के नतीजों का कब्रगाह बना एक निजी अस्पताल……* अस्पताल की मनमानी….. अविवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात..

Chunesh Sahu