hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सुकमा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट पिस्टल दिखाकर दो नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर/सुकमा। जिले में अपराधियों के मनोबल का एक बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम सुकमा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में बड़ी मदद मिली।

घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक आरोपी व्यापारी पर पिस्टल ताने दुकान में खड़ा था, जबकि दूसरा शातिर अंदाज में काउंटर में रखे आभूषणों को बैग में भर रहा था। घटना के दौरान दुकान में एक बच्ची भी मौजूद थी जो सोफे पर लेटी हुई दिखाई दी, हालांकि आरोपियों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और टीम ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुछ ही घंटों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से लूटे गए ज्यादातर आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस वारदात की रेकी कर रहे थे।

वारदात का समय: रात 8:30 बजे

स्थान: दुर्गा ज्वेलरी शॉप, सुकमा

आरोपी: दो नकाबपोश युवक

सबूत: सीसीटीवी फुटेज

स्थिति: दोनों आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम खैरबना के वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

hindmedianews

190 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 दिसम्बर को

Chunesh Sahu

*धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा धोखाधड़ी के दो आरोपियों को छपरा बिहार से प्रोटेक्शन वारंट में लाकर किया गया न्यायिक रिमांड में पेश

Chunesh Sahu

*लोरमी जनपद पंचायत में फर्जी राशन कार्ड बनवानेका चल रहा है अवैध धंधा बिना आधार कार्ड, प्रस्ताव, शादी किए बन जाता है राशन कार्ड *

rakeshbhaskar

डिप्टी CM विजय शर्मा के गृह जिले क्षेत्र में सुशासन की पोल खोल रहे बाल मजदूर: वन मंडल कवर्धा अभ्यारण्य क्षेत्र में नाबालिगों से कराए जा रहे श्रम कार्य पर उठे सवाल

hindmedianews

ITI परिसर में गाली गलौच करने एवं ईमेल के माध्यम से गाली गलौच अश्लील मेसेज सेंड करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

hindmedianews