hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर ने सिलतरा हाई स्कूल का किया निरीक्षण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों को मेहनत कर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित

अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मुंगेली कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज पथरिया विकासखंड स्थित शासकीय हाईस्कूल सिलतरा का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता, विद्यार्थियों की प्रगति और स्कूल व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम समझ तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान कक्षा 10वीं की छात्रा लक्ष्मी ने आत्मविश्वासपूर्वक अपना परिचय देते हुए पढ़ाई की प्रगति बताई, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की। उन्होंने मिशन 90 प्लस अभियान के तहत छात्रों की जागरूकता परखते हुए सभी विद्यार्थियों को अधिक मेहनत कर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने मोबाइल, सोशल मीडिया और अनावश्यक रीलों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। कक्षा 8वीं के बच्चों से भी कलेक्टर ने संवाद कर उनकी पढ़ाई और परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी को 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई ही बेहतर भविष्य बनाने का सबसे बड़ा अवसर है, इसलिए हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस दौरान एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित पोस्ट

*जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना* *छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक*

Chunesh Sahu

*धूमा स्थित शिवनाथ नदी में अपशिष्ट जल प्रवाह पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान* *संचालक को नोटिस एवं पर्यावरण संरक्षण मंडल को लिखा गया पत्र*

Chunesh Sahu

वन विभाग की खुली मिलीभगत या संगठित लूट? पट्टे की जमीन पर सागौन की निर्मम कटाई से मचा हड़कंप, नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियां

Sakshi Bansod

*बिग ब्रेकिंग : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य*

Chunesh Sahu

निर्दलीय प्रत्याशी मीना सत्येन्द्र साहू को मिला सर्व समाज का समर्थन… नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

Chunesh Sahu

सन राइस इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में मनाई गई 17 वी वार्षिक उत्सव

hindmedianews