hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

ऑपरेशन बाज की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

मुंगेली। जिले में सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस की सख्त मोहीम ‘ऑपरेशन बाज’ जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर थाना जरहागांव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा लिखते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जरहागांव क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला आरोपी रितिक साहू (उम्र 25 वर्ष) ग्राम जरहागांव में आम लोगों को रुपए का लालच देकर मोबाइल और कागज़ में सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर आरोपी से नकद 4500 रुपए, सट्टा पर्ची, एक डॉट पेन और 10,000 रुपए कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 14,500 रुपए बताई जा रही है।

सख्त निर्देशों के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सट्टा खेलने व खिलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने तथा जनहित में इस पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश का पालन करते हुए दिनांक 02 दिसंबर 2025 को A.S.P. नवनीत कौर छाबड़ा तथा SDOP मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/25, धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाशा, आरोपी जेल भेजा गया

आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला और उसे फाइल में संलग्न किया है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा—उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, थाना प्रभारी जरहागांव , साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर , प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे , आरक्षक यशवंत डाहिरे, भुवन चतुर्वेदी, हेमसिंह ठाकुर

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मुंगेली पुलिस का संदेश साफ — जिले में सट्टा नहीं चलेगा। कानून तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।

संबंधित पोस्ट

कृषि पखवाड़ा में दी गई योजनाओं की जानकारी

स्कूलों में अब आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे प्रधान पाठक और प्राचार्य

Sakshi Bansod

*घोटाला मामले में भ्र्ष्ट अधिकारी बनाई है करोड़ों की सम्पत्ति… परिजनों के नाम पर है कई प्लाट…. जल्द ही गिरेगी गाज…* *किसानों के साथ हुआ छलावा..चार सौ बीसी में सलाख़ों के पीछे भेजने की तैयारी…*

Chunesh Sahu

के एम ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… 

Chunesh Sahu

पंचायत मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना की सड़के भगवान भरोसे , वन क्षेत्र भी हताहत

hindmedianews

देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत की आत्मा,लोकतंत्र पर प्रहार किया : भावना बोहरा

hindmedianews