hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कलेक्टर-एसपी ने लालपुर और अमरटापू धाम में गुरूघासीदास जयंती की तैयारियों का लिया जायजा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

गुरुघासीदास जयंती के गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लालपुर एवं अमरटापू धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मेला आयोजकों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र और प्राथमिकता से पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपेड और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानक के अनुसार जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने हेलीपैड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और वहां पहुंच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कोई भी व्यवस्था अधूरी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए तैयारी समय पर पूर्ण करें। सभी विभागों को निर्देश दिए कि गुरुघासीदास जयंती का आयोजन सफल, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएँ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मोतिमपुर में उपस्थित एनएसएस के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। कलेक्टर ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, नेतृत्व गुण बढ़ाना और उन्हें समाज की आवश्यकताओं को समझने में मदद करना है। बच्चों को निष्ठा, ईमानदारी और नियमित अध्ययन को जीवन में सफलता का आधार बताते हुए कहा कि मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग केवल ज्ञान वृद्धि और लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुघासीदास जी का मूल मंत्र सेवा और समानता है। उनका संदेश मनखे-मनखे एक समान का संदेश मानवता, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने और डिजिटल सुरक्षा अपनाने की सलाह दी। इस दौरान वनमंडला अधिकारी अभिनव कुमार, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित पोस्ट

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा 7 दिसंबर से, हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

Sakshi Bansod

सरकार की दो चिट्ठियाँ बेअसर — सरगुजा में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल अटैचमेंट का खेल जारी

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में 166 करोड़ की लागत से 55 बारहमासी सड़कों और 12 वृहत पुल पुलिया निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया गया।

Sakshi Bansod

*किसानों की उन्नति,बेटियों की पढ़ाई, रोजगार, सुरक्षा और उन्नति के अवसरों के लिए भाजपा का संकल्प अटल है – रंजना साहू* *समृद्ध और उन्नत छत्तीसगढ़ बनाने वाली मोदी की गारंटी है हमारा संकल्प पत्र – रंजना साहू*

Chunesh Sahu

*आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी, गुरेदा एवं सलौनी में फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

ठग, धूर्त गोविन्दानन्द के विरुद्ध ज्योतिर्मठ शङ्कराचार्य जी की ओर से की गई विधिक कार्यवाही

hindmedianews