hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

पंजीयन व रकबा संशोधन अटका, टोकन कटने में रोड़ा, किसानों की बढ़ी परेशानी झलक रहा सरकार का मंसूबा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। पंडरिया तहसील क्षेत्र के खैरझिटी गांव में धान उपार्जन की प्रक्रिया किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। ग्रामीण किसान कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि पंजीयन संशोधन और रकबा सुधार लंबित होने के कारण किसानों के टोकन कट ही नहीं पा रहे हैं। प्रशासनिक लापरवाही का यह आलम है कि किसान अपनी बारी के इंतजार में दिन-रात चक्कर काटने को मजबूर हैं।

स्थानीय किसानों के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत किसान इस समस्या से प्रभावित हैं। समय पर संशोधन न होने से उपार्जन केंद्रों में भीड़ बढ़ रही है, वहीं किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ होकर निराशा में डूब रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की बाधाएं न केवल सरकार की उपार्जन व्यवस्था की पोल खोलती हैं, बल्कि किसानों के भरोसे को भी गहरी चोट पहुंचा रही हैं। परेशान किसान अब प्रशासन के प्रति नाराज होते नजर आ रहे हैं।

किसानों ने मांग की है कि सरकार तत्काल पंजीयन व रकबा संशोधन की प्रक्रिया को सरल और तेज करे, ताकि टोकन कटने की समस्या पर रोक लग सके और उपार्जन सुचारू रूप से शुरू हो सके।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर खलबली मची हुई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है

hindmedianews

हसदेव अरण्य, तहसीलदार विवाद और गौधाम योजना पर भाजपा-कांग्रेस में तीखी सियासी जंग

Sakshi Bansod

जशपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Sakshi Bansod

शिक्षा विभाग परिसर के खिड़कियों के पास आपत्ति जनक तस्वीरें आई सामने.. ज़िम्मेदार ने झाड़ा पल्ला….

Chunesh Sahu

भोरमदेव अभ्यारण्य में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से अवैध शिकार के पाँच आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

एक्के नंबर – सब्बो बर” के जरिए अब एक कॉल पर मिलेगी हर आपातकालीन सहायता ,अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई गई हरी झंडी ,कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा शुरू

Sakshi Bansod