hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

आखिरी राउंड में MBBS–BDS एडमिशन पाए 114 अभ्यर्थियों की सूची रद्द

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्ट्रे वैकेंसी आवंटन निरस्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) ने MBBS–BDS कोर्सों में प्रवेश हेतु स्ट्रे वैकेंसी यानी आख़िरी राउंड में की गई काउंसलिंग से आबंटित 114 अभ्यर्थियों की सीटें रद्द कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन अभ्यर्थियों को 17 नवंबर तक संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्टिंग कर प्रवेश सुनिश्चित करना था। इसी बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से आए मेल के बाद प्रवेश प्रक्रिया पर प्रश्न उठे, जिसके बाद DME ने पूरी सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

NMC के निर्देश के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि NMC की ओर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आवंटन प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी और नियामकीय बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद विभाग ने इन 114 आवंटनों को नियमों के अनुरूप नहीं पाया और सूची रद्द करने का निर्णय लिया।

अभ्यर्थी बने अनिश्चितता के शिकार

अचानक हुई इस कार्रवाई से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। कई अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों ने कहा कि अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद सूची रद्द कर देना उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

DME जल्द जारी करेगा नई दिशा-निर्देश

विभाग ने संकेत दिए हैं कि NMC के निर्देशों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया एवं संशोधित सूची या विकल्प को लेकर जल्द ही नई अधिसूचना जारी की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

*सावित्री मंडावी का जारी है सघन जनसंपर्क…* *कहा भरोसे की सरकार दोबारा..*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने दूसरे दिन तय की लम्हनी से वन ग्राम महामाई तक की यात्रा, आज तीसरे दिन होगा पंडरिया विधानसभा में कांवड़ यात्रा का प्रवेश

hindmedianews

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया कार्यालय प्रवेश 

Chunesh Sahu

चोरों के हौसले बुलंद..जिला मुख्यालय भी नहीं है सुरक्षित… चोर बना रहें कंपोजिट बिल्डिंग को निशाना…

Chunesh Sahu

फोर्स एकेडमी चाइल्ड विंग का पुलिस कप्तान ने किया शुभारंभ।

hindmedianews

Chunesh Sahu