hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह का माहौल*

 

       *बालोद :-* 15 नवम्बर से जिला सहित पूरे प्रदेश में धान खरीदी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजौली में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। धान खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लंबे समय से अपनी उपज को बेचने का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के लिए यह एक बड़ी राहत है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ने इस दौरान कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है । सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद कर रही है जो हर्ष की बात है। खरीदी केंद्र में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी किसानों के धान का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। उन्होंने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शुभारंभ समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कई किसानों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पहले ही दिन कई किसानों ने केंद्र पर आकर अपना धान बेचा जिससे खरीदी की शुरुआत सकारात्मक रही। इस दौरान प्रमुख रूप से प्राधिकृत अध्यक्ष तमेश्वरी साहू समिति प्रबंधक एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

             हिरदे सिन्हा 

 

मो – 7771845128

       7398 67471

संबंधित पोस्ट

*आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पीसी सार्वा ने किया नगर निगम में सभी विभागों का निरीक्षण*

Chunesh Sahu

फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित होने की खबर भ्रामक, मूर्ति पूर्णतः सुरक्षित

Sakshi Bansod

टोल नाका बोड़ला में हुये विवाद एवं मारपीट के आरोपियो को किया गिरफ्तार।

hindmedianews

शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।*

Chunesh Sahu

जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने 09 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान कार्ड महाअभियान 

hindmedianews

*ग्राम मासूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu