hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महराजपुर से धान खरीदी का किया शुभारंभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर, 15 नबम्बर 2025/

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परम्परागत रूप से तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना कर, किसानों का तिलक करते हुए श्रीफल भेंट किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कर किसानों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान ग्राम कांपा के किसान श्री भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। उन्होंने किसान के साथ मिलकर धान का तौल कराया एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। उल्लेखनीय है कि महराजपुर उपार्जन केंद्र के अंतर्गत महराजपुर, कांपा, जीताटोला और डगनिया के कुल 769 पंजीकृत किसान हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों से आत्मीय चर्चा कर उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, टोकन व्यवस्था एवं खरीदी प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों को लाभ, सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

उपमुख्यमंत्री ने सभी किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुव्यवस्थित खरीदी प्रबंधन से इस वर्ष भी किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ऑनलाईन प्लेसमेंट कैम्प के लिये आवेदन 5 जनवरी तक आमंत्रित

Chunesh Sahu

गुरुर ब्लॉक केअकलवारा पुलिया के किनारे हुए ध्वस्त

Chunesh Sahu

9 जुआड़ी हुए गिरफ्तार,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही

hindmedianews

ग्राम पंचायत नेउर के सरपंच को 6 वर्षो के लिए निर्वाचन से वंचित, भ्रष्टाचार करने का मामला में बर्खास्त

hindmedianews

अपराध करने व अवैध शराब बेचने वालो की खैर नहीं, 7लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मातम 

hindmedianews