
बड़ी खबर शिक्षा विभाग से निकल कर आ रहा है पथरिया ब्लाक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पकरिया का जो बच्चों के भविष्य से कर रहे हैं खिलवाड़
ग्राम पकरिया की प्राथमिक शाला में तीन शिक्षक पदस्थ है लेकिन सरपंच के औचक निरीक्षण में एक भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं मिला। बच्चे कक्षा में बैठे अपने शिक्षकों का इंतजार करते रह गए।
सबसे गंभीर बात—मिड-डे मील खाने के बाद
बच्चों को खुद तालाब में जाकर बर्तन धोने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर बच्चों के साथ कोई दुर्घटना होती है,
तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।
पालकों ने कई बार अधिकारियों को फोन कर शिकायत की,
लेकिन फोन तक नहीं उठाया गया।
एसडीएम रेखा चंद्रा ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है आइए जानें है एसडीएम ने क्या कहा
सरकार बच्चों के भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है…
अब देखना होगा कि इन लापरवाह शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होती है।





