hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

सतनामी समाज में उबाल: कथावाचक आशुतोष चौतन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग, चेताया— न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे”

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा।

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के टोन्ही डबरी में आयोजित भागवत कथा के दौरान वृंदावन से आए कथावाचक आशुतोष चौतन्य के कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानों ने सतनामी समाज में उबाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथावाचक द्वारा समाज विशेष के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणियों ने समुदाय के लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है।

कथावाचक आशुतोष चौतन्य ने अपने प्रवचन के दौरान सतनामी समाज के लोगों को “मूर्ख” कहते हुए कई अपमानजनक व जातिगत भेदभावपूर्ण बातें कही, जिसका वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

इस घटना को लेकर सतनामी समाज ने कड़ा विरोध जताया है और इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध बताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कथावाचक के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे पंडरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। समाज ने कहा कि इसका दायित्व पूर्णतः शासन और पुलिस प्रशासन का होगा।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा,

“धर्म के नाम पर किसी भी समाज, जाति या वर्ग का अपमान अब किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज में शांति और सौहार्द तभी संभव है जब ऐसे कथावाचकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।”

इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है, जबकि समाज के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि “अगर न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर न्याय लिया जाएगा।

इस विरोध सभा में भागवत डाहिरे, राजकुमार अनंत, संतोष जांगड़े, अमन अनंत सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

*RTI के जानकारी देने गुमराह कर रहे हैं जनसूचना अधिकारी…..* *बड़ी रकम के वारा न्यारा की आशंका…सेटिंग्स करने में फेलूलर साबित हुआ मध्यस्थ व्यक्ति…गुप्त सूत्र के हवाले से खबर..* *आखिर क्यों जानकारी देने से घबरा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी .*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम जिला की कार्यकारिणी घोषित

hindmedianews

हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और 15वें वित्त आयोग से जुड़े प्रमुख विषयों पर विधानसभा में उठाया प्रश्न

hindmedianews

पंडरिया में धूमधाम से मनाया गया “ईद ए मिलाद उन नबी” का पर्व, राजकुमार अनंत ने किया मुस्लिम समाज का सम्मान,भेंट किए साल और मिष्ठान 

hindmedianews

पत्रकारों में बजट से निराशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से खफा रह गए छत्तीसगढ़ के पत्रकार 

hindmedianews