
*ऊर्जा क्रांति की ओर कदम: नगर पंचायत में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ शिविर में 48 फॉर्म भरे, 10 ने कराया सोलर रूफटॉप के लिए पंजीकरण!
नगर पंचायत गुण्डरदेही में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में एक विशाल जागरूकता और पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को मुफ्त बिजली और पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना था।
शिविर में कुल 48 लोगों ने योजना के लाभ के लिए फॉर्म भरे, जिनमें से 10 लोगों ने अपने घरों में सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के लिए उत्साहपूर्वक पंजीकरण करवाया ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी, सोलर ऊर्जा से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, नगर पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, और बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें शामिल थे पी. एल. माहेश्वरी: सहायक अभियंता (AE), गुण्डरदेही
,निशांत देवांगन: कनिष्ठ अभियंता (JE), गुण्डरदेही,होमेन्द्र करपाल: कनिष्ठ अभियंता (JE), अर्जुंदा,चंद्रभान बघेल: कनिष्ठ अभियंता (JE), सिकोसा
शिविर में अधिकारियों ने उपस्थित जनता को केंद्र और राज्य सरकार से इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया, ऋण की उपलब्धता और अन्य वित्तीय लाभों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे आम नागरिकों को योजना को अपनाने में आसानी हो।

*नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया संदेश*
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह योजना न सिर्फ बिजली बिल को कम करेगी, बल्कि हमें आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की ओर ले जाएगी। उन्होंने नगर की जनता से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सौर ऊर्जा से होने वाले पर्यावरणीय लाभों और पंजीकरण की सरल प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। बड़ी संख्या में नगर की जनता ने शिविर में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया।
इस शिविर में श्रीमती किरण पटेल मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO),श्री प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री विजय सोनकर: नगर पंचायत उपाध्यक्ष,पार्षद श्रीमती पूजा बिंझेकर, श्री संतोष नेताम, श्री शंकर यादव, हेमंत सोनकर ,श्री रोमलाल यादव , सोहन सोनी अनूप नामदेव और बड़ी संख्या में नगर की जनता उपस्थित रही।
यह शिविर नगर पंचायत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जो स्वच्छ ऊर्जा और नागरिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
73898 67471





