hindmedianews
Breaking News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली

थाना फास्टरपुर के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के लिए ईश्तहार जारी

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सट्टा खाईवाल सटोरिया आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के गिरफ्तारी के लिए जारी किये उद्घोषणा

आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा को पकड़वाने में मदद करने वालों को नगद ईनाम से किया जायेगा पुरस्कृत

 

जिले में आम जनता को रुपए पैसा का लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिखने व खाईदारी (असामाजिक – तत्वों) करने वाले पर लगाम लगाने लगातार मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिले में प्रभावी कार्यवाही हेतु मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा सट्टा खाईवाली के प्रकरण में फरार योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज निवासी खैरा सेतगंगा की पतासाजी हेतु इस्तहार जारी कर पता बताने पर ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, एवं अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 प्रकरण के सट्टा खाईवाल आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा पिता गोविंद प्रसाद शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना फास्टरपुर सेतगंगा जिला मुंगेली (छ.ग.) जो घटना दिनांक 07.10.2025 से ही फरार है। थाना प्रभारी फास्टरपुर -सेतगंगा द्वारा आरोपी का पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया है, जिसका अभी तक कोई पता नही चला है। उक्त आरोपी का नाम एवं पता बताने वाले, आरोपी के गिरफ्तारी की युक्ति-युक्त जानकारी देने वाले को जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000/-रूपये (एक हजार रूपये) नगद राशि से पुरस्कृत किये जाने की उद्घोषणा किया गया है।

फरार आरोपी का हुलिया:- इकहरा बदन, कद 5 फिट 6 इंच, रंग गेहूंआ, बांयी आंख के भौंह पर मस्सा, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में बात करता है, जिसका फोटो चस्पा है।ई

नोट – पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

संपर्क सूत्र:-थाना फास्टरपुर-सेतगंगा 8839781174

कंट्रोल रूम 9479193044, 07755-264103

संबंधित पोस्ट

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

Sakshi Bansod

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन, बोले — “यह सिर्फ सड़क नहीं, शहर की दिशा और दशा बदलने वाला मार्ग” कवर्धा को मिली बड़ी सौगात — 10.73 करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ

Sakshi Bansod

चिल्फी घाटी का नागमोड़ी घाट 20 घंटे से जाम, नेशनल हाईवे-30 ठप

Sakshi Bansod

शराब दुकान के विरोध, में ग्रामीणो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar

आदिवासी बेटियों पर दरिंदगी: भाजपा-कांग्रेस दोनों से सवाल – सत्ता से हटो बाहर आओ, न्याय दिलाओ!

hindmedianews

पोषण पुनर्वास केन्द्रों से कुपोषित बच्चों को लाभान्वित करने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिया जोर।

hindmedianews