hindmedianews
Breaking News
कबीरधामब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम के शिक्षक ने राज्योत्सव में बिखेरा ज्ञान का प्रकाश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रतिभा देख हुए गदगद* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*राज्योत्सव में शिवकुमार बंजारे द्वारा बनाए गए शैक्षिक मॉडल को उपमुख्यमंत्री सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने सराहा*

पण्डरिया- प्राथमिक शाला केशली गोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे ने अपने सहयोगी शिक्षक भरत डोरे सहायक शिक्षक गूंझेटा के साथ राज्योत्सव 2025 रजत जयंती के अवसर पर शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कबीरधाम के तरफ से शैक्षिक मॉडल का प्रस्तुतीकरण दिया जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ रही जिला शिक्षा कार्यालय एवं डाइट के आला अधिकारियों ने बंजारे जी की मेहनत और कलाकृति की प्रशंसा किए दर्शकों ने शिक्षक द्वारा बनाया गया आकर्षक टीएलएम, जादुई पिटारा, कबाड़ से जुगाड़ की कलाकृतियों को देखकर गदगद हुए। राज्योत्सव में रजत जयंती समारोह की अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ अनेक जनप्रतिनिधि शामिल थे जिन्होंने शिक्षा विभाग एवं डाइट कबीरधाम द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें बंजारे जी द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिससे जिले के शिक्षा विभाग टीम गदगद होकर शिक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी, डाइट प्राचार्य, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के डीएमसी, सहायक संचालक, एपीसी बीईओ, एबीईओ, डाइट के छात्र- छात्राएं, व्याख्याता एवं जिले के शिक्षक गण उपस्थित थे। राज्योत्सव के स्टाल में बंजारे जी द्वारा स्कूली शैक्षिक मॉडल के साथ ही उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित टीएलएम भी प्रस्तुत किया गया। उल्लास नवभारत साक्षरता प्राधिकरण कार्यक्रम अंतर्गत बंजारे जी द्वारा निर्मित टीएलएम की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। जिले के उच्चाधिकारियों, दर्शकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक की प्रतिभा नमन किया।

संबंधित पोस्ट

वेब न्यूज UNA के संपादक सौरभ नामदेव द्वारा आई टी एक्ट के उल्लंघन  पर कार्यवाही करने हुई शिकायत दर्ज 

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत,अमरकंटक से कवर्धा के पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में कावड़ियों ने किए जलाभिषेक

hindmedianews

कलेक्टर ने बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव और चांवल जमा करने के संबंध में गहन समीक्षा की

hindmedianews

नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार 

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ लोककला ,साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए आरती को मिला छत्तीसगढ़ “गौरव सम्मान”

hindmedianews

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शनकारी का हालचाल जाना

Sakshi Bansod