
।बालोद। बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा गुण्डरदेही में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम जनता अत्यधिक बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है और सरकार को इस विषय पर तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। यह धरना पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रभारी जसवंत सिन्हा और बालोद जिला अध्यक्ष बालक राम साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और अनुविभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी की मांग है कि बढ़े हुए बिजली दरों को वापस लिया जाए तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए दरों की पुनर्समीक्षा की जाए। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द बिजली बिलों में सुधार नहीं किया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।






