hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समस्त नगरवासियों,ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक बधाई देकर दिशा निर्देश जारी कर सुरक्षित पर्व मनाने अपील की गई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा मुंगेली जिले अंतर्गत समस्त ग्रामवासियों एवं नगरवासियों को दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण मे शांति एवं सुरक्षा के मापदंडों को ध्यान देते हुये शुभ दीपावली की मंगलकामना सहित अपील की गई।

 

*पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षित दीपावली मनाने के लिये दिशा निर्देश:-*

*भीड़भाड़ क्षेत्रों मे सुरक्षा:-*

1.आभुषण एवं कीमती जेवरात एवं अन्य सामाग्री खरीदते समय बरतें सावधानी।

2.बंद गाड़ी के अंदर ज्वलनशील एवं उत्तेजक वस्तुओ को सुरक्षित ढंग से रखरखाव रखे ताकि विस्फोटक क्रियाशिल होने से बच सके।

3.बैंक या एटीएम से रकम निकालते समय संदिग्ध व्यक्तियों से बचे तथा निकासी किये गये रकम को सुरक्षित रखें।

4.यातायात नियमों का पालन करे साथ ही वाहन पार्किग स्थल पर ही पार्क करे व शराब सेवन कर वाहन ना चलावें ।

5.दुकानदार दुकान का सामान सड़क या फुटपाथ पर न लगायें ताकि ग्राहको और पैदल चलने वालों के लिये रास्ता सुचारू रूप से खुला रहे।

6.नागरिकों से अपील है कि अपने मोहल्ले में आपसी समन्वय बनाते हुए सामूहिक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएँ, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।

 

*फटाखों से संबंधित सुरक्षा:-* 1.फटाखों को सुरक्षित रूप से उपयोंग करे तथा छोटे बच्चे से बड़े फटाखों से दुरी बनाकर रखें तथा स्वंय भी सुरक्षा के मापदंडो को ध्यान मे रखे।

2.फटाखा जलाते समय पास मे पानी की बाल्टी या रेत तैयार रखे ताकि किसी भी आपातस्थिति मे तुरंग आग बुझायी जा सके।

3.फटाखा केवल खुले स्थान पर मे जलायें, इमारतो, ज्वलनशील पदार्थाे  या भीड़ भाड़ वाली सड़को, वाहनो के पास पटाखा जलाना सख्त मना है।

4.जले हुये या खराब हुये फटाखों को दोबारा ना जलाने का प्रयास ना करें इस तरह के फटाखो को पानी डालकर निष्क्रिय कर देवे।

5.वातावरण को सुरक्षित रखने हेतू केवल कम प्रदुषण वाले (ग्रीन क्रैकर्स) ही खरीदे और जलायें।

6.फटाखा निर्धारित अवधि तक ही जलावें।

 

*मुख्य बिन्दु:-* दीपावली प्रकाश, खुशियों  और सुरक्षा का त्यौहार है। पुलिस विभाग जनता से इन निर्देशों का पालन करने ऑैर जिम्मेदारी तथा शांतिप्रिय त्यौहार मनाने की अपील की गई किसी भी प्रकार का तोड़फोड़ असामाजिक या अन्य गतिविधियां नही करे, सख्त कार्यवाही की जावेंगी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को दें। आपातकाल नंबर पुलिस कंट्रोल रूम,  पुलिस इमरजेन्सी नंबर 100,112, अग्निशमन सेवा नंबर 101, एम्बुलेन्श 102,108

संबंधित पोस्ट

वनांचल क्षेत्रो में भी मनाई गई महामानव की जयंती

hindmedianews

कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा बल

hindmedianews

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है होली – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

चोरों के हौसले बुलंद..जिला मुख्यालय भी नहीं है सुरक्षित… चोर बना रहें कंपोजिट बिल्डिंग को निशाना…

Chunesh Sahu

कहीं लट्ठमार तो कहीं फूलों से खेली जाती है भारत में Holi, जानिए रंग और परंपराओं का संगम

Sakshi Bansod

लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod