
*प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु धमतरी जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार*
*भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को प्रदान किया गया सम्मान*
*धमतरी, 17 अक्टूबर 2025/ – प्रधानमंत्री जनमन योजना (पीएम जनमन) के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया।यह सम्मान जनकल्याणकारी योजनाओं के नवाचारपूर्ण, पारदर्शी और परिणाममुखी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।*
*धमतरी जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक नवाचार अपनाए गए। जिले ने समुदाय आधारित भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से इस योजना को एक जनआंदोलन का रूप दिया है।*
*उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी धमतरी जिले के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कहा था कि “धमतरी मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के प्रशासनिक दल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।*
*धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित गाँव मसानडबरा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके।*
*यह देश की दूसरी तथा छत्तीसगढ़ राज्य की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी है, जो विशेष रूप से कमार जनजाति के लिए निर्मित की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना अंतर्गत कुल 1481 आवास स्वीकृत, जिनमें से 982 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
2.* शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनेगी 200 सीटर क्षमता वाली अत्याधुनिक लर्निंग सेंटर डिजिटल सुविधा युक्त नई लाइब्रेरी*
*विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक अध्ययन का वातावरण*

*धमतरी, 17 अक्टूबर 2025/– धमतरी शहर के सबसे बड़े शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ( पी .जी. कॉलेज) में अब विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए एक अत्याधुनिक, सुसज्जित और डिजिटल सुविधा युक्त नई लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। यह लाइब्रेरी 112 सीट क्षमता वाली होगी, साथ ही 88 सीट क्षमता वाली डिजिटल लाइब्रेरी भी इसमें स्थापित की जाएगी | *
*इस नई लाइब्रेरी का निर्माण लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के लिए हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। धमतरी शहर के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वयं के फंड से निर्माण किया जाएगा। जिसका जनभागीदारी समिति की बैठक में मंजूरी दी है। *
*कुल 653.12 वर्ग मी. में लाइब्रेरी का निर्माण होगा। भूतल पर प्लंथ एरिया – 452.16 वर्ग मीटर और प्रथम तल एरिया 200.96 वर्ग मीटर में लाइब्रेरी का निर्माण होगा। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को दायित्व सौपा गया है ।*
*निर्माणाधीन यह लाइब्रेरी 112 सीट क्षमता वाली में होगी, साथ ही 88 सीट क्षमता वाली डिजिटल लाइब्रेरी भी इसमें स्थापित की जाएगी। भूतल में 112 सीटर क्षमता वाली लाइब्रेरी एवं 35 सीटर डिजिटल लाइब्रेरी होगी। वही प्रथम तल पर 53 सीटर क्षमता वाली डिजिटल लाईब्रेरी एवं डोम निर्माण कार्य होगा *
*इस सुविधा का लाभ महाविद्यालय के लगभग 3,000 विद्यार्थियों को मिलेगा। नई लाइब्रेरी में पुस्तकों के साथ-साथ ई-बुक्स, ऑनलाइन जर्नल्स, शोध पत्र, कंप्यूटर एवं वाई-फाई सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे विद्यार्थी पारंपरिक और आधुनिक दोनों माध्यमों से अध्ययन कर सकेंगे।*
*लाइब्रेरी को एक लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रीडिंग रूम, ग्रुप डिस्कशन सेक्शन, ई-लर्निंग जोन और शांत वातावरण में अध्ययन हेतु अलग क्षेत्र होंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि लाइब्रेरी को कम से कम 12 से 18 घंटे तक खुला रखा जाए, ताकि विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सहज रूप से कर सकें।*
*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। नई लाइब्रेरी न केवल महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। हमारा लक्ष्य है कि इस लाइब्रेरी को जिले का एक मॉडल लर्निंग सेंटर बनाया जाए, जहां तकनीक और ज्ञान का समन्वय हो*
*श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में यह जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए और लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए अधिकतम उपयोगी बनाया जाए।*
*नई लाइब्रेरी के निर्माण से धमतरी जिले में उच्च शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। यह पहल विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।*

*मिशन ग्राउंड में लगी फटाका दुकानों में फायर सेफ्टी अनिवार्य, लाइसेंसधारी को ही होगी मैदान में दुकान लगाने की अनुमति, सुरछा मानकों का रखना होगा ध्यान, धूम्रपान रहेगा निषेध*
धमतरी/ 17 अक्टूबर 2025।
धमतरी के मिशन ग्राउंड में दीपावली पर्व के अवसर पर अस्थायी फटाका दुकान लगाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह अनुमति 14 अक्टूबर से मिली है।
जिला फटाका विक्रेता संघ धमतरी द्वारा इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। तहसीलदार धमतरी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन, नगर पालिक निगम, थाना सिटी कोतवाली एवं एम.बी.सी.ई. धमतरी द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाणपत्रों के आधार पर अनुमति जारी की गई है।
सुरक्षा एवं जनहित के लिए प्रमुख शर्तें निर्धारित अनुमति के साथ जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न प्रमुख शर्तें निर्धारित की हैं —
माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।
फटाका विक्रय केवल अधिकृत अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा।
प्रत्येक दो दुकानों के बीच आवश्यक दूरी तथा दुकानों की दो पंक्तियों के बीच 30 फीट का अंतर रखा जाएगा।
स्थल पर होटल, चाय व पान की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेत व पानी की बाल्टी रखेगा तथा धूम्रपान पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
विद्युत संयोजन सुरक्षित रहेगा, किसी भी प्रकार की खुली या लिकेज तारों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
नगर पालिक निगम द्वारा पानी टैंकर तथा जिला सेनानी द्वारा अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिसका शुल्क फटाका विक्रेता संघ द्वारा वहन किया जाएगा।
प्रत्येक दुकान में डस्टबिन एवं 5 कि.ग्रा. क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रहेगा।
पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा तथा दुकानों के सामने वाहन पार्किंग नहीं की जाएगी।
फटाका स्थल पर सीसीटीवी कैमरा एवं जनरेटर रखना अनिवार्य होगा।
आतिशबाजी का ट्रायल या प्रदर्शन स्थल पर करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी दुकान के 50 मीटर के भीतर आतिशबाजी का प्रदर्शन वर्जित रहेगा।
125 डी.पी./145 डी.पी. से अधिक शोर करने वाले फटाकों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
मैदान की सफाई एवं समतलीकरण की जिम्मेदारी फटाका व्यवसायी संघ की होगी।
किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि, बैनर, पोस्टर या प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होगी।
विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन में कोई बाधा न हो, यह सुनिश्चित करना फटाका विक्रेता संघ की जिम्मेदारी होगी।
विदेशी मूल के फटाके रखने अथवा विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विस्फोटक नियम 2008 के नियम 78 से 88 का दृढ़ता से पालन अनिवार्य रहेगा।
अनुमति प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के निरस्त की जा सकती है।
*निगम प्रशासन की अपील*
निगम प्रशासन धमतरी ने सभी फटाका विक्रेताओं से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा मानकों, दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए अपने व्यापार का संचालन करें, ताकि दीपावली पर्व सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हो सके।
4.खरीफ विपणन वर्ष 2025-26
*समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक*
*अवैध धान विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में स्थापित किए गए चेकपोस्ट*
*धमतरी, 17 अक्टूबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
*पिछले वर्षों के अनुभवों को दृष्टिगत रखते हुए, सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक तथा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान की बिक्री जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विशेष निगरानी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में चार प्रमुख स्थानों— बोराई, बनरौद, सांकरा और बांसपानी—में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चेकपोस्टों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन या विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
*जिले के सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन एवं टोकन वितरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
चुनेश साहू 7049466638





