hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

वनांचल क्षेत्र में दिवाली से पहले बिरहोर समुदाय के बीच बांटी खुशियां

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पर्वों का अर्थ तभी सार्थक होता है जब खुशियां केवल अपने घर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के वंचित वर्ग तक भी पहुंचें। इसी भावना के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था ‘सबरी सेवा संस्थान’ के सदस्यों ने वनांचल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर दिवाली की खुशियां साझा कीं। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कोरबा जिले के पाली विकासखंड से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित भंडार खोल गांव पहुंचकर वहां निवासरत बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच कपड़े, साड़ियां, खिलौने और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। बिरहोर जनजाति लंबे समय से वन क्षेत्र में निवासरत है और आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ऐसे में संस्थान द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल उनके चेहरों पर मुस्कान लाया, बल्कि उन्हें यह अहसास भी दिलाया कि समाज के मुख्यधारा के लोग उनके साथ हैं। इस अवसर पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सबरी सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजराज रजक, सहयोगी रमेश कौशिक, धर्मेंद्र ध्रुव, निकेश ध्रुव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्णव, रवि, सूरज साहू, पूर्णिमा, पुनीता निर्मलकर का विशेष योगदान रहा। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के अवसर पर जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें खुशियां बांटने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि समाज में हर वर्ग के लोग यदि अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद करें तो समाज में असमानता की खाई को काफी हद तक पाटा जा सकता है। भंडार खोल गांव के निवासियों ने भी संस्था के इस कार्य की सराहना की और कहा कि वर्षों बाद किसी ने उनके गांव तक आकर दिवाली की खुशियां साझा की हैं।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत सतमरा में, सैनिकों के सम्मान में निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा,

Chunesh Sahu

22 साल पहले बस्तर आई बहुओं से माँगे जा रहे माता–पिता के प्रमाण, नई प्रक्रिया ने बढ़ाई परेशानी

Sakshi Bansod

*जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, सरकारी योजना में तीर्थ का लाभ ले रहे श्रद्धालु*

Chunesh Sahu

NCL Recruitment 2020: Over 300 vacancies of operator notified, 10th pass can apply

Admin

छत्तीसगढ़ में सड़क पर खेती का अनोखा विरोध -*

Chunesh Sahu

राशिफल 18 मार्च:मालव्य राजयोग से आज वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों का दिन बनेगा मंगलकारी, जानें आज का भविष्यफल

aakashbanjare