
नरौली: डबरी (बीजाभाठा,भैंसबोड) – आज ग्राम पंचायत डबरी में सरपंच श्रीमती चंद्रकांता योगेश जागड़े की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सचिव श्रीमती , रोजगार सहायक श्री मोहन राम चंद्राकर, उप सरपंच, सभी पंच गण एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, ग्राम सभा में ग्रामीणों के मांग के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया जिसमें सड़क, नाली, बिजली, आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड, आदि बहुत ही आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को ग्रामीण जन सरपंच महोदया श्रीमती चंद्रकांता योगेश जागड़े के समक्ष रखा, इन सब मुद्दों पर सरपंच चंद्रकांता योगेश जागड़े ने तत्काल कार्यवाही कर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण होने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया





